Rashtra Bharat Logo

West Bengal Nadia News: शांतिपुर में सिविक वॉलंटियर ने की आत्महत्या – दूसरी शादी के विवाद में सालिशी सभा के दौरान फरार होकर लगाया फांसी

Shantipur civic volunteer suicide second marriage dispute Nadia: नदिया के शांतिपुर में सिविक वॉलंटियर सुजय हालदार ने दूसरी शादी के विवाद में सालिशी सभा के दौरान फरार होकर फांसी लगाकर जान दे दी। (Photo by Reporter एकबाल)

Shantipur civic volunteer suicide second marriage dispute Nadia: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के शांतिपुर में सिविक वॉलंटियर सुजय हलदार ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह पत्नी और बेटी को छोड़कर दूसरी शादी कर चुका था, जिस कारण परिवार में विवाद चल रहा था। गांव में विवाद सुलझाने के लिए बैठक हुई थी। उसी दौरान वह चला गया और अगली सुबह पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस जांच कर रही है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

दो शादी के विवाद के बीच सिविक वॉलंटियर ने फांसी लगाकर दी जान

Shantipur civic volunteer suicide second marriage dispute Nadia: नदिया, पश्चिम बंगाल। शांतिपुर थाना क्षेत्र के नतुन पाड़ा इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शांतिपुर थाने में तैनात सिविक वॉलंटियर सुजय हालदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस वक्त की है जब पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए पाड़े में सालिशी सभा चल रही थी।

Shantipur civic volunteer suicide second marriage dispute Nadia: नदिया के शांतिपुर में सिविक वॉलंटियर सुजय हालदार ने दूसरी शादी के विवाद में सालिशी सभा के दौरान फरार होकर फांसी लगाकर जान दे दी।
Shantipur civic volunteer suicide second marriage dispute Nadia: नदिया के शांतिपुर में सिविक वॉलंटियर सुजय हालदार ने दूसरी शादी के विवाद में सालिशी सभा के दौरान फरार होकर फांसी लगाकर जान दे दी। (Photo by Reporter एकबाल)

परिवार सूत्रों के अनुसार, सुजय हालदार की पत्नी और एक बेटी घर पर थीं, लेकिन कुछ महीने पहले उन्होंने पत्नी और बच्ची को छोड़कर एक अन्य युवती से दूसरी शादी कर ली। इसके बाद से परिवार में लगातार अशांति बनी हुई थी।

इस विवाद के निपटारे के लिए बीते कल पाड़े में सालिशी सभा बुलाई गई। सभा के दौरान सुजय ने अपनी नई पत्नी के साथ रहने की इच्छा जताई, लेकिन उनकी नई पत्नी ने इस अशांत माहौल में साथ रहने से इनकार कर दिया। इसी बीच, सभा चलते-चलते सुजय वहां से चुपचाप फरार हो गए।

Shantipur civic volunteer suicide second marriage dispute Nadia: नदिया के शांतिपुर में सिविक वॉलंटियर सुजय हालदार ने दूसरी शादी के विवाद में सालिशी सभा के दौरान फरार होकर फांसी लगाकर जान दे दी।
Shantipur civic volunteer suicide second marriage dispute Nadia: नदिया के शांतिपुर में सिविक वॉलंटियर सुजय हालदार ने दूसरी शादी के विवाद में सालिशी सभा के दौरान फरार होकर फांसी लगाकर जान दे दी। (Photo by Reporter एकबाल)

गांव की बैठक के बीच से चला गया सिविक वॉलंटियर, अगली सुबह पेड़ से लटका मिला शव

परिवार और इलाकेवासियों ने देर रात तक उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह घर के पास एक पेड़ से उनका शव लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

शांतिपुर थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को उतारकर पहले शांतिपुर अस्पताल भेजा और बाद में पोस्टमार्टम के लिए रानाघाट सब-डिविजनल अस्पताल रवाना किया। फिलहाल शांतिपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।