West Bengal News: परिवारों के साथ-साथ अब घर की सुविधाओं का भी दर्ज होगा डिजिटल रिकॉर्ड

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में होने वाली अगली जनगणना सिर्फ लोगों की गिनती तक सीमित नहीं रहेगी। इस बार जनगणना टीम आपके घर के दरवाजे पर दस्तक देकर किन-किन चीजों का हिसाब मांगने वाली है।
विषयसूची
मोबाइल ऐप से होगा डेटा कलेक्शन
West Bengal News: पश्चिम बंगाल में आगामी जनगणना अभियानों को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इस बार जनगणना के दौरान सिर्फ राज्य के नागरिकों की गिनती ही नहीं होगी बल्कि उनके जीवन स्तर और घर में मौजूद बुनियादी व आधुनिक सुविधाओं का पूरा लेखा-जोखा भी तैयार किया जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार राज्य भर में डेटा कलेक्शन की इस प्रक्रिया को पहले से अधिक व्यापक और सटीक बनाने की योजना है। जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर हर सदस्य का विवरण लेने के साथ-साथ परिवार की दैनिक जीवन से जुड़ी सुविधाओं के बारे में जानकारी जुटाएंगे।
किन सुविधाओं पर रहेगा खास ध्यान
- डिजिटल संसाधन: घर में रेडियो, टेलीविज़न, कंप्यूटर या लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्टिविटी की स्थिति।
- रसोई और ऊर्जा: घर में एलपीजी गैस कनेक्शन का इस्तेमाल और बिजली आपूर्ति की उपलब्धता।
- स्वच्छता और बुनियादी ढांचा: पक्के शौचालय की सुविधा है या नहीं,और मकान का ढांचा (कच्चा या पक्का) कैसा है।
डिजिटल माध्यम से होगा सर्वे
इस बार कागजी फॉर्म के बजाय मोबाइल ऐप और डिजिटल पोर्टल के जरिए आंकड़े जुटाए जाएंगे। साथ ही नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से खुद भी अपनी जानकारी दर्ज करने का विकल्प दिया जाएगा। राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिए यह डेटा बेहद अहम माना जा रहा है। इससे यह समझने में आसानी होगी कि ग्रामीण और शहरी इलाकों में डिजिटल पहुंच और बुनियादी ढांचा कितना मजबूत हुआ है।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

