कोलकाता में दिलीप घोष ने तसलीमा नसरीन की वापसी, प्रश्नपत्र लीक, वंदे मातरम् विवाद और कई राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Dilip Ghosh Reaction on Taslima Nasrin Question Paper Leak Vande Mataram: कोलकाता के न्यूटाउन में भाजपा नेता दिलीप घोष ने तसलीमा नसरीन की वापसी, प्रश्नपत्र लीक के मामलों, कांग्रेस के आरोप, पंजाब की घटनाओं, आरएसएस के रुख और वंदे मातरम् विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और सभी घटनाओं को समान नजर से देखा जाना चाहिए।
विषयसूची
राष्ट्रीय मुद्दों पर दिलीप घोष की प्रतिक्रिया
Dilip Ghosh Reaction on Taslima Nasrin Question Paper Leak Vande Mataram: कोलकाता के न्यूटाउन में भाजपा नेता दिलीप घोष ने मीडिया से बातचीत में कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। हमारे संवाददाता इकबाल मौके पर मौजूद रहे।
घोष ने सबसे पहले जानकारी दी कि लेखिका तसलीमा नसरीन 19 साल बाद आज कोलकाता आ रही हैं। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का जिक्र किया। इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग की है। खड़गे ने पेपर लीक की घटना को छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों के साथ धोखाधड़ी बताया। उनका कहना है कि 2024 में मूल कानून पास होते समय विपक्ष ने और सख्त कानून लाने की मांग उठाई थी। खड़गे ने यह भी बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान भी यह मुद्दा उठाया था।
प्रश्नपत्र लीक और वंदे मातरम् विवाद पर क्या बोले?
इस पर पलटवार करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि पंजाब में भी पेपर लीक की घटना हुई है, लेकिन इस पर “ककरोच जनता पार्टी” चुप है। घोष ने यह दावा भी किया कि आरएसएस ने कहा है कि “ककरोच जनता पार्टी” को समझाने की कोशिश की जाए और इस मामले में कोई कार्रवाई न की जाए।
बातचीत में एक अन्य मुद्दे पर, एआईएमआईएम (AIMIM) सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान का हवाला दिया गया। ओवैसी ने दावा किया है कि ‘वंदे मातरम्’ से जुड़ा विधेयक संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। ‘राष्ट्रीय सम्मान अवमानना निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ का विरोध करते हुए ओवैसी ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ में देवी-देवताओं की वंदना है, और इसे अनिवार्य किए जाने पर संविधान के अनुच्छेद 25, 26 और 29 का उल्लंघन होगा। उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रगीत का दर्जा दिए जाने पर भी सवाल उठाए हैं।
पेपर लीक विवाद और वंदे मातरम् विधेयक, दोनों मुद्दों पर आने वाले दिनों में संसद और सड़क दोनों जगह सियासी टकराव तेज होने के आसार हैं।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

