Rashtra Bharat Logo

बह्रमपुर विधायक ने झाड़ू थामकर शुरू किया सेवा में मेरा योगदान अभियान, 25 मिनट सेवा का संकल्प

बह्रमपुर विधायक ने झाड़ू थामकर शुरू किया सेवा में मेरा योगदान अभियान, 25 मिनट सेवा का संकल्प
Berhampore Seva Mein Mera Yogdan Campaign: बह्रमपुर विधायक ने ‘सेवा में मेरा योगदान’ अभियान की शुरुआत की। बह्रमपुर कोर्ट स्टेशन और मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।

बह्रमपुर विधायक ने ‘सेवा में मेरा योगदान’ अभियान की शुरुआत की। बह्रमपुर कोर्ट स्टेशन और मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

बह्रमपुर कोर्ट स्टेशन से शुरू हुआ सेवा अभियान

देश और समाज के कल्याण के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत करते हुए बहरामपुर के विधायक ने रविवार सुबह सेवा में मेरा योगदान25 मिनट की प्रतिबद्धता नामक एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत रविवार की सुबह बहरामपुर कोर्ट स्टेशन परिसर में एक व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता अभियान में बहरामपुर के विधायक के साथ-साथ सदर अनुमंडल पदाधिकारी  बहरामपुर नगरपालिका के अधिकारी और भारी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे।

25 मिनट सेवा के साथ शुरू हुआ अभियान

सेवा में मेरा योगदान’अभियान के तहत समाज और देश के लिए 25 मिनट योगदान देने का संदेश दिया गया। अभियान के तहत सफाई के साथ कई अन्य सेवा कार्य भी किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में करीब 25 अलग-अलग सेवा संबंधी पहल शामिल हैं। इनमें रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान के साथ अन्य सामाजिक गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं।

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी चला सफाई अभियान

बह्रमपुर कोर्ट स्टेशन के अलावा मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। यहां विधायक, एसडीओ, अधिकारियों और आम लोगों ने मिलकर सफाई की। आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को समाज और सार्वजनिक स्थानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।