Rashtra Bharat Logo

TB Mukt Bharat Abhiyan: नड्डा की सांसदों से अपील- टीबी के खिलाफ अगुवाई करे बंगाल

TB Mukt Bharat Abhiyan: नड्डा की सांसदों से अपील- टीबी के खिलाफ अगुवाई करे बंगाल
TB Mukt Bharat Abhiyan: जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के सांसदों के साथ बैठक कर 2030 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए जन आंदोलन का नेतृत्व करने की अपील की। पूरी खबर पढ़ें। (File photo)

TB Mukt Bharat Abhiyan: जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के सांसदों के साथ बैठक कर 2030 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए जन आंदोलन का नेतृत्व करने की अपील की। पूरी खबर पढ़ें।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

जेपी नड्डा ने बंगाल के सांसदों को दी बड़ी जिम्मेदारी

TB Mukt Bharat Abhiyan: भारत को 2030 तक टीबी से पूरी तरह आजाद कराने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार ने अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। इसी सिलिसले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (Jp Nadda) ने पश्चिम बंगाल के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों  से टीबी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कमान अपने हाथों में लेने की अपील की है। इस बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार भी मौजूद रहे।

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुटता

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस बैठक में पार्टी लाइन से हटकर पश्चिम बंगाल के सभी सांसदों को एक साथ लाया गया ताकि सामूहिक प्रयासों को मजबूती दी जा सके। नड्डा ने बताया कि इससे पहले हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और तमिलनाडु जैसे राज्यों के सांसदों के साथ भी इसी तरह की चर्चा की जा चुकी है। सरकार पूरे देश में एक साथ मिलकर काम करने की नीति पर आगे बढ़ रही है।

100 दिवसीय अभियान की प्रगति की समीक्षा

बैठक के दौरान 100 दिवसीय टीबी-मुक्त भारत अभियान के तहत अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई। यह अभियान दो चरणों में लागू किया गया था ।

  • पहला चरण: 7 दिसंबर 2024 से शुरू होकर 24 मार्च 2025 तक चला जिसमें 347 उच्च प्राथमिकता वाले जिलों को शामिल किया गया था।

  • दूसरा चरण: 24 मार्च से शुरू हुआ जिसका फोकस देश भर के लगभग 1.58 लाख उच्च जोखिम वाले गांवों और शहरी वार्डों पर था।

क्या कहा स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस अभियान को टीबी के खिलाफ लड़ाई का एक निर्णायक मोड़ बताया। उन्होंने कहा कि यह पूरी लड़ाई नवाचार करुणा और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति पर टिकी हैजिसका मुख्य उद्देश्य भारत को समय सीमा के भीतर टीबी मुक्त बनाना है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।