Rashtra Bharat Logo

Chanakya Niti: चाणक्य की ये बातें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें

Chanakya Niti: चाणक्य की ये बातें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें
Chanakya Niti: जीवन में असफलता से बचना है तो अपनाएं आचार्य चाणक्य की ये कालजयी नीतियां जो सफलता की राह आसान बना देंगी। (File Photo)

Chanakya Niti: जीवन में असफलता से बचना है तो अपनाएं आचार्य चाणक्य की ये कालजयी नीतियां जो सफलता की राह आसान बना देंगी।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

जानें सफलता की वो बातें जो बदल देंगी आपकी सोच

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य भारत के सबसे ज्ञानी गुरुओं में से एक माने जाते हैं। उनकी बातें आज भी हमारे बहुत काम आती हैं। उन्होंने जिंदगी पैसे, रिश्तों और काम-काज को लेकर कई ऐसी काम की बातें बताई हैं जिन्हें अपनाकर कोई भी इंसान असफलता से बच सकता है। आइए जानते हैं चाणक्य की कुछ ऐसी आसान बातें जो आपको सफलता दिलाने में मदद कर सकती हैं।आइए जानते हैं चाणक्य की कुछ ऐसी बातें जो आपकी सफलता की राह को आसान बना सकती हैं।

  • समय की कद्र करें : चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति समय की कद्र नहीं करता उसकी समय भी  कद्र नहीं करता। सही समय पर सही निर्णय लेना ही सफलता की पहली सीढ़ी है।
  • गुप्त रखें अपनी योजनाएं: चाणक्य कहते हैं कि अपनी योजनाओं और कमजोरियों को कभी सार्वजनिक न करें। जो व्यक्ति अपने राज खुद उजागर कर देता है उसे असफलता का सामना करना पड़ सकता है।
  • गलत संगति से बचें: चाणक्य नीति में कहा गया है कि व्यक्ति की पहचान उसकी संगति से होती है। बुरी संगति इंसान को गलत राह पर ले जाती है इसलिए हमेशा अच्छे और समझदार लोगों के साथ रहना चाहिए।
  •  डर पर काबू रखें : चाणक्य के अनुसार डर व्यक्ति की सबसे बड़ी कमजोरी है। जो व्यक्ति भय पर विजय पा लेता है वही जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकता है।
  • निरंतर सीखते रहें: चाणक्य मानते थे कि ज्ञान ही सबसे बड़ी पूंजी है। जो व्यक्ति सीखना बंद कर देता है वह जीवन में पीछे रह जाता है। इसलिए हमेशा नई चीजें सीखते रहना चाहिए।
  • अनुशासन बनाए रखें : चाणक्य नीति कहती है कि बिना अनुशासन के कोई भी लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। सफलता पाने के लिए नियमितता और अनुशासन बेहद जरूरी है।

रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।