Rashtra Bharat Logo

Latest Payal Design: पैरों को दें ग्लैमरस लुक, पहनें ये लेटेस्ट पायल डिजाइन

Latest Payal Design: पैरों को दें ग्लैमरस लुक, पहनें ये लेटेस्ट पायल डिजाइन
Latest Payal Design: पैरों को ग्लैमरस लुक देने के लिए देखें ये लेटेस्ट पायल डिजाइन जो फेस्टिव सीजन और रोजमर्रा दोनों के लिए हैं परफेक्ट।

Latest Payal Design: पैरों को ग्लैमरस लुक देने के लिए देखें ये लेटेस्ट पायल डिजाइन जो फेस्टिव सीजन और रोजमर्रा दोनों के लिए हैं परफेक्ट।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

फेस्टिव सीजन में पैरों को दें ट्रेंडी और ग्लैमरस लुक

Latest Payal Design: त्योहारों का मौसम हो या रोजमर्रा की जिंदगी पायल हमेशा से महिलाओं के श्रृंगार का अहम हिस्सा रही है। आजकल पारंपरिक चांदी की पायल के साथ-साथ मॉडर्न और ट्रेंडी डिजाइन भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। अगर आप भी अपने पैरों को खास और ग्लैमरस लुक देना चाहती हैं तो यहां जानें कुछ लेटेस्ट पायल डिजाइन के बारे में जो हर मौके के लिए परफेक्ट हैं।

Latest Payal Design

घुंघरू वाली पायल
घुंघरू वाली पायल हमेशा से ट्रेडिशनल लुक के लिए पसंद की जाती रही है। यह डिजाइन खासकर शादी और त्योहारों के लिए बेहतरीन है क्योंकि चलते समय इसकी आवाज लुक में चार चांद लगा देती है।

Latest Payal Design
Latest Payal Design

मीनाकारी पायल
मीनाकारी वर्क वाली पायल रंग-बिरंगी और आकर्षक होती है। यह डिजाइन एथनिक आउटफिट्स के साथ बहुत जंचता है और फेस्टिव सीजन के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

सिंपल चेन पायल
अगर आपको मिनिमल और एलिगेंट लुक पसंद है, तो सिंपल चेन डिज़ाइन वाली पायल आपके लिए है। यह रोज़मर्रा पहनने के लिए भी आरामदायक और स्टाइलिश है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।