Rashtra Bharat Logo

West Bengal: बर्धमान में जैश आतंकी गिरफ्तार, सीएम की हत्या की रच रहा था साजिश

West Bengal: बर्धमान में जैश आतंकी गिरफ्तार, सीएम की हत्या की रच रहा था साजिश
West Bengal: बर्धमान से गिरफ्तार जैश आतंकी के पास मिले चौंकाने वाले दस्तावेज। मुख्यमंत्री से जुड़ी हर जानकारी थी उसके पास जानें पूरा सच। (File Photo)

West Bengal: बर्धमान से गिरफ्तार जैश आतंकी के पास मिले चौंकाने वाले दस्तावेज। मुख्यमंत्री से जुड़ी हर जानकारी थी उसके पास जानें पूरा सच।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

कौन है आतंकी मो हामिद, जानें सब कुछ

West Bengal: पश्चिम बंगाल के बर्धमान से जैश-ए-मुहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आतंकी मो हामिद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) की हत्या की साजिश रच रहा था। उसे बर्दवान के रेनेसां हाउसिंग से गिरफ्तार किया गया है।

मो हामिद के पास से मिले सीएम से जुड़े दस्तावेज

जानकारी के अनुसार बर्दवान पुलिस और एसटीएफ ने कल सुबह करीब 8:30 बजे छापा मारा और मो हामिद को रेनेसां हाउसिंग से गिरफ्तार कर लिया। मो हामिद जैश-ए-मुहम्मद के सज्जाद भट समूह से जुड़ा हुआ है और कई सालों से बंगाल में रह रहा था।पुलिस को उसके पास से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों कार्यक्रमों और वीआईपी यात्राओं से जुड़े सभी दस्तावेज मिले हैं। इनमें ये जानकारी भी शामिल थी कि मुख्यमंत्री किस गाड़ी में सफर करते हैं। कब गाड़ी में बैठते हैं, गाड़ी कितनी दूर तक जाती है, ड्राइवर कौन है और गाड़ी कहां खड़ी की जाती है। यह जानकारी पुलिस मुख्यालय के लिए बेहद चिंता की बात है।

पुलिस ने मांगी रिमांड

गिरफ्तार आरोपी को आज ही बर्धमान अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उसकी रिमांड मांगी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे, क्या उसका संबंध किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से है और राज्य में उसके और साथी सक्रिय हैं या नहीं।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसटीएफ और राज्य पुलिस मिलकर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

कौन है मो हामिद

खुफिया सूत्रों के मुताबिक मो हामिद हावड़ा के पीलखाना का रहने वाला है और एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। वह दो महीने पहले ही बर्धमान गया था। बताया जा रहा है कि उसने पाकिस्तान से ट्रेनिंग ली थी और वह आईएसआई हैंडलर के तौर पर काम कर रहा था। वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लगातार संपर्क में था। मो हामिद के सज्जाद भट समूह के अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से भी संबंध बताए जा रहे हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री पर हमले की यह साजिश खुफिया एजेंसियों के लिए बड़ी चिंता बन गई है। सज्जाद भट समूह पहले भी सुपारी लेकर हत्या और आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।