राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद का ऐतिहासिक आयोजन नागपुर के विधान भवन में 14 फरवरी 2026 को एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2026 का उद्घाटन सत्र संपन्न हुआ, जिसमें देशभर के लगभग 200 युवा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम विकासार्थ विद्यार्थी और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया। इस दो दिवसीय संसद का मुख्य उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें हरित नेतृत्व के लिए तैयार करना है। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. मनाली क्षीरसागर ने इस युवा संसद का उद्घाटन करते हुए कहा