जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में लगा लॉकडाउन! रात 8 बजे बंद होंगे बाजार, 10 बजे के बाद नहीं होगी शादी

पाकिस्तान में लगा लॉकडाउन! रात 8 बजे बंद होंगे बाजार, 10 बजे के बाद नहीं होगी शादी
पाकिस्तान में लगा लॉकडाउन! रात 8 बजे बंद होंगे बाजार, 10 बजे के बाद नहीं होगी शादी (Pic Credit- X @PakPMO)

आर्थिक और ऊर्जा संकट के बीच पाकिस्तान सरकार ने सख्त प्रतिबंध लागू किए हैं। बाजारों के समय सीमित कर दिए गए हैं और शादी समारोहों पर भी रोक लगा दी गई है। इस फैसले से आम लोगों और व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, हालांकि कुछ जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है।

Updated:

Lockdown in Pakistan: पाकिस्तान एक बार फिर सख्त फैसलों के दौर से गुजर रहा है। बढ़ती महंगाई, ऊर्जा संकट और आर्थिक दबाव के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बड़ा कदम उठाते हुए देशभर में आज 7 अप्रैल से शिक लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लागू करने का फैसला लिया है। इस फैसले का असर सीधे आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाला है।

रात 8 बजे तक ही खुलेंगे मॉल

सरकार के निर्देश के अनुसार, पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और आजाद जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में बाजार, मंडियां और शॉपिंग मॉल अब रात 8 बजे तक ही खुल सकेंगे। यह नियम 7 अप्रैल से लागू कर दिया गया है। हालांकि खैबर पख्तूनख्वा के कुछ डिविजनल मुख्यालयों में बाजारों को रात 9 बजे तक खोलने की छूट दी गई है।

रात 10 बजे के बाद नहीं होगी शादी

वहीं, शादी-ब्याह जैसे सामाजिक आयोजनों पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। अब रात 10 बजे के बाद किसी भी मैरिज हॉल, मार्की या यहां तक कि घरों में भी शादी समारोह आयोजित करने की अनुमति नहीं होगी। इससे उन परिवारों की परेशानी बढ़ गई है, जिनकी शादियां पहले से तय थीं। कई लोग अब अपने कार्यक्रमों में बदलाव करने को मजबूर हैं।

सार्वजनिक परिवहन हुआ मुफ्त

हालांकि, सरकार ने कुछ जरूरी सेवाओं को इन प्रतिबंधों से बाहर रखा है। मेडिकल स्टोर और फार्मेसी को खुला रखने की छूट दी गई है, ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा गिलगित और मुजफ्फराबाद जैसे शहरों में आम जनता को राहत देने के लिए एक महीने तक सार्वजनिक परिवहन मुफ्त कर दिया गया है, जिसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी।

इन फैसलों ने पाकिस्तान में एक बार फिर आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। जहां एक तरफ सरकार आर्थिक हालात को संभालने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ आम नागरिक अपने रोजमर्रा के खर्च और जीवनशैली को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।