जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का झारखंड दौरा: आज शाम पहुंचेंगी रांची, जमशेदपुर–गुमला में कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (File Photo)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचीं। वे जमशेदपुर और गुमला में पूजा, शताब्दी समारोह, एनआईटी दीक्षा समारोह और कार्तिक जतरा में मुख्य अतिथि रहेंगी। सुरक्षा और स्वागत के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Updated:

Draupadi Murmu: भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आज रविवार को रांची पहुंचेंगी। गोवा से सेना के विशेष विमान से लगभग शाम 6 बजे राष्ट्रपति रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी. एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनका स्वागत करेंगे। रांची एयरपोर्ट पर ही राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। वहां से राष्ट्रपति सीधे लोकभवन (पूर्ण नाम-राजभवन) जाएंगी, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे राजभवन और एयरपोर्ट क्षेत्र में उच्च स्तरीय प्रबंध किए गए हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए विशेष टीम लगातार सक्रिय है।

सोहराय पेंटिंग से सजाया गया लोकभवन

राष्ट्रपति के आगमन के साथ ही लोकभवन में तैयारियों का कार्य पूरा कर लिया गया है। राजभवन की चारदीवारी को पारंपरिक सोहराय पेंटिंग से सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और राजभवन की टीम पहले ही मौके पर मौजूद है। राष्ट्रपति यहां कुछ गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात कर सकती हैं।

जमशेदपुर में पूजा-अर्चना और शताब्दी समारोह

29 दिसंबर को सुबह 9.45 बजे राष्ट्रपति लोकभवन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट जाएंगी। वहां से जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगी। जमशेदपुर पहुंचकर सड़क मार्ग से करनडीह स्थित दिशोम जाहेर स्थल पर पूजा-अर्चना करेंगी। पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद ओलचिकी के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।

एनआईटी में दीक्षा समारोह

सामारोह के बाद राष्ट्रपति जमशेदपुर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में आयोजित 15वें दीक्षा समारोह को संबोधित करेंगी। इन कार्यक्रमों में उनका उद्देश्य छात्रों और स्थानीय समुदाय को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान को सम्मानित करना है। राष्ट्रपति शाम साढ़े चार बजे रांची लौटेंगी और लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

गुमला में अंतर्राज्यीय जनसंस्कृति समागम

30 दिसंबर को राष्ट्रपति सुबह लगभग 9.45 बजे लोकभवन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी और विमान द्वारा जसपुर, छत्तीसगढ़ के लिए उड़ान भरेंगी। वहां से सड़क मार्ग से गुमला के रायडीह माझाटोली स्थित पंखराज साहेब कार्तिक उरांव चौक जाएंगी। यहाँ कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ अंतर्राज्यीय जनसंस्कृति समागम समारोह “कार्तिक जतरा” में मुख्य अतिथि होंगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी उपस्थित रहेंगे।

रांची वापसी और दिल्ली प्रस्थान

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति जसपुर से विमान द्वारा रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लौटेंगी। अपराह्न 2.45 बजे रांची से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति का ध्यान शिक्षा, सांस्कृतिक संरक्षण और जनजातीय समुदायों के उत्थान पर केंद्रित रहेगा।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।