जरूर पढ़ें

West Bengal Basirhat family stuck in Iran amid Middle East conflict: ईरान में फंसे बशीरहाट के 5 परिवारजन, इंटरनेट बंद होने से टूटा संपर्क – बूढ़ी माँ की आँखें लगी हैं राह पर | Photos

West Bengal Basirhat family stuck in Iran amid Middle East conflict: ईरान में फंसे बसिरहाट के पांच सदस्य, परिवार में चिंता और डर का माहौल
West Bengal Basirhat family stuck in Iran amid Middle East conflict: ईरान में फंसे बसिरहाट के पांच सदस्य, परिवार में चिंता और डर का माहौल

West Bengal Basirhat family stuck in Iran amid Middle East conflict: ईरान में बढ़ते तनाव के बीच बसिरहाट के एक ही परिवार के पांच सदस्य वहां फंसे हैं। आठ साल पहले पढ़ाई के लिए गए आमिर हुसैन गाजी अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ ईरान में रह रहे थे। 48 घंटे से संपर्क नहीं हो पाया है। घर पर बुजुर्ग मां और परिजन चिंता में सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं।

Updated:

ईरान संकट के बीच बसिरहाट का परिवार चिंता में

West Bengal Basirhat family stuck in Iran amid Middle East conflict: पश्चिम बंगाल | उत्तर 24 परगना। मध्यपूर्व में जारी युद्ध की आग की लपटों के बीच बशीरहाट के एक परिवार के पाँच सदस्य ईरान में फंसे हैं। बशीरहाट नंबर-1 ब्लॉक के साकचुड़ा बागुंडी ग्राम पंचायत के माठपाड़ा इलाके के रहने वाले 34 वर्षीय आमिर हुसैन गाजी आठ साल पहले पढ़ाई के लिए ईरान गए थे। साथ में थीं उनकी 28 वर्षीया पत्नी उषा परवीन और तीन बच्चे — दो बेटे व एक बेटी। वहीं बस जाने के बाद वे पढ़ाई के साथ-साथ शिक्षण कार्य से भी जुड़ गए।

West Bengal Basirhat family stuck in Iran amid Middle East conflict: ईरान में फंसे बसिरहाट के पांच सदस्य, परिवार में चिंता और डर का माहौल
West Bengal Basirhat family stuck in Iran amid Middle East conflict: ईरान में फंसे बसिरहाट के पांच सदस्य, परिवार में चिंता और डर का माहौल

अब जब ईरान पर एक के बाद एक मिसाइल हमले हो रहे हैं और ईरान सरकार ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी है, तो माठपाड़ा में गाजी परिवार के 15 सदस्य गहरी चिंता और आतंक में डूबे हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र की बूढ़ी माँ ईयार बानू बीबी, दादा साईं गाजी, भाई सबीर गाजी और अन्य परिजन आँखें बिछाए बैठे हैं।

परिवार के मुताबिक, करीब 48 घंटे पहले आमिर हुसैन की माँ से आखिरी बार बात हुई थी। उस वक्त आमिर हुसैन गाजी ने कहा था — “बहुत चिंता में दिन बिता रहा हूँ।” उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया।

इस बीच समाचार माध्यमों में ईरान के राष्ट्रपति अयातुल्लाह खामेनेई के निधन की खबरें भी फैल चुकी हैं। भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए उन्हें सुरक्षित रहने और जल्द से जल्द देश लौटने के निर्देश दिए हैं।

West Bengal Basirhat family stuck in Iran amid Middle East conflict: ईरान में फंसे बसिरहाट के पांच सदस्य, परिवार में चिंता और डर का माहौल
West Bengal Basirhat family stuck in Iran amid Middle East conflict: ईरान में फंसे बसिरहाट के पांच सदस्य, परिवार में चिंता और डर का माहौल

परिवार का एकमात्र आग्रह है – आमिर, उषा और तीनों बच्चे जल्द घर लौटें।

भारतीय दूतावास की मदद से ईरान में फंसे नागरिकों की वापसी की प्रक्रिया कितनी तेज़ होती है, इस पर सभी की नज़रें टिकी हैं।

West Bengal Basirhat family stuck in Iran amid Middle East conflict: ईरान में फंसे बसिरहाट के पांच सदस्य, परिवार में चिंता और डर का माहौल
West Bengal Basirhat family stuck in Iran amid Middle East conflict: ईरान में फंसे बसिरहाट के पांच सदस्य, परिवार में चिंता और डर का माहौल

रिपोर्ट: Ekbal, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब वरिष्ठ पत्रकार और संवाददाता हैं, जो राष्ट्र भारत में महाराष्ट्र और कोलकाता से क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों से जुड़े विषयों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उन्हें जमीनी पत्रकारिता, प्रशासनिक मामलों और समसामयिक घटनाक्रमों की गहरी समझ है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, शोध आधारित और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित होती है, जिससे पाठकों को विश्वसनीय और स्पष्ट जानकारी प्राप्त होती है।

अनुभव : पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है। प्रशासनिक कार्यवाहियों, सरकारी नीतियों, राजनीतिक घटनाक्रम और अपराध से जुड़े मामलों की फील्ड कवरेज उनकी प्रमुख पहचान रही है।

वर्तमान भूमिका : राष्ट्र भारत में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में वे क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों से संबंधित खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। वे जमीनी सच्चाई को सरल और आम पाठक की भाषा में प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देते हैं।

भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस महाराष्ट्र और कोलकाता रहा है, जहां वे स्थानीय प्रशासन, राजनीतिक गतिविधियों, अपराध और खेल जगत से जुड़े विषयों को करीब से कवर करते हैं। उनकी क्षेत्रीय समझ और फील्ड अनुभव उनकी रिपोर्टिंग को अधिक प्रामाणिक बनाते हैं।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• क्राइम रिपोर्टिंग : अपराध, पुलिस जांच, प्रशासनिक कार्रवाई और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों की तथ्यपरक कवरेज।
• राजनीति और शासन : सरकारी नीतियों, प्रशासनिक फैसलों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग।
• खेल पत्रकारिता : खेल जगत की प्रमुख घटनाओं, खिलाड़ियों और प्रतियोगिताओं से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग।
• ग्राउंड रिपोर्टिंग : फील्ड विजिट, स्थानीय स्रोतों और आधिकारिक जानकारी के आधार पर जमीनी सच्चाई सामने लाना।
• जनहित पत्रकारिता : आम लोगों से जुड़े मुद्दों और प्रशासनिक प्रभावों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
तथ्यों की सटीकता, आधिकारिक स्रोतों पर आधारित रिपोर्टिंग और जमीनी अनुभव ने असफ़ी शादाब को एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। क्राइम, राजनीति और प्रशासनिक विषयों पर उनकी निरंतर फील्ड रिपोर्टिंग पाठकों के बीच उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।