मुजफ्फरपुर अस्पताल हादसे के बाद बचाव कार्य तेज
Muzaffarpur Hospital ICU Fire Deaths: मुजफ्फरपुर (बिहार): दिल्ली के होटल में हुई अग्निकांड के महज 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भीषण आग लग गई। गुरुवार तड़के करीब 4 बजे हुई इस घटना में कम से कम 4 लोगों की झुलसकर मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आग अस्पताल की छठी मंजिल पर स्थित आईसीयू (ICU) में अचानक भड़की और देखते ही देखते पूरे वार्ड में फैल गई। काले धुएं से पूरा इलाका ढक गया और अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू हुआ।




आईसीयू में धुआं भरने से मरीजों की हालत बिगड़ी
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने सभी पहलुओं की जांच का आश्वासन दिया है। आईसीयू (ICU) से करीब 20 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन 4 की मौत हो गई। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक अधिकांश घायल अग्निदग्ध हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका है।
मुजफ्फरपुर दमकल विभाग के अधिकारी राम निवास पांडे ने बताया, “हमने आईसीयू (ICU) से 15 से 20 मरीज़ों को बचाया। उनमें से दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बाकी को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
बचाव कार्य पूरा होने के बाद प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।




रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल