जरूर पढ़ें

Mumbai: विधानसभा में सुपारी तस्करी पर उठा मुद्दा, सरकार ने कहा – इंटेलिजेंस सिस्टम से रोकेंगे अवैध कारोबार

Mumbai Supari Smuggling: विधानसभा में तस्करी पर गरमाई बहस, सरकार ने दिया जवाब
Mumbai Supari Smuggling: विधानसभा में तस्करी पर गरमाई बहस, सरकार ने दिया जवाब (File Photo)

Mumbai Supari Smuggling: विधायक कृपाल तुमाने ने विधान परिषद में सुपारी तस्करी और मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किया। मंत्री नरहरि झिरवाल ने कर्मचारियों की कमी की बात मानते हुए इंटेलिजेंस ट्रैकिंग सिस्टम लगाने और उच्चस्तरीय बैठक बुलाने का भरोसा दिया। सदन में व्यापक चर्चा हुई।

Updated:

Kripal Tumane द्वारा प्रस्तुत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

अवैध सुपारी परिवहन, सुपारी आयात तथा सुपारी के नाम पर मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर विषयों के संदर्भ में आज माननीय विधायक कृपालजी तुमाने साहब ने विधान परिषद के सभागार में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस मुद्दे ने राज्य में बढ़ती अवैध गतिविधियों और तस्करी के जाल की ओर सदन का ध्यान आकर्षित किया।

मंत्री झिरवाल ने दिया सरकार का जवाब

इस प्रस्ताव पर उत्तर देते हुए माननीय खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री Narahari Zirwal ने सदन को आश्वस्त किया कि इस प्रकार की कई घटनाएँ समय-समय पर सामने आती रही हैं। इन पर नियंत्रण पाने के लिए विभाग द्वारा नियमित रूप से विभिन्न अभियान और विशेष कार्रवाइयाँ संचालित की जाती हैं। हालांकि, विभाग में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध न होने के कारण प्रभावी निगरानी और सतर्कता बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो रहा है।
मंत्री महोदय ने आगे कहा कि इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु नई प्रणाली विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। विशेष रूप से इंटेलिजेंस ट्रैकिंग सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीक आधारित व्यवस्था लागू करने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। साथ ही, इस विषय पर विस्तृत चर्चा के लिए शीघ्र ही उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

एक लेखक, चिंतक और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता, जो खेल, राजनीति और वित्त की जटिलता को समझते हुए उनके बीच के रिश्तों पर निरंतर शोध और विश्लेषण करते हैं। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरल, तर्कपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध।