जरूर पढ़ें

8 महीने बाद खुला हत्या का राज़, नागपुर में वेटर की हत्या कर रामटेक के जंगल में दफनाया, मुख्य आरोपी पीयूष ठाकुर गिरफ्तार

Nagpur waiter murder case Ramtek jungle body recovered: नागपुर में 8 महीने पुरानी हत्या का खुलासा, क्राइम ब्रांच ने रामटेक जंगल से शव बरामद किया, आरोपी पीयूष ठाकुर गिरफ्तार।
Nagpur waiter murder case Ramtek jungle body recovered: नागपुर में 8 महीने पुरानी हत्या का खुलासा, क्राइम ब्रांच ने रामटेक जंगल से शव बरामद किया, आरोपी पीयूष ठाकुर गिरफ्तार। (Photo by Reporter जस्सी)

Nagpur waiter murder case Ramtek jungle body recovered: नागपुर के रामटेक क्षेत्र में आठ महीने पहले हुई एक हत्या का मामला अब सामने आया है। मृतक प्रदीप सिंह अपने मालिक पीयूष ठाकुर के यहां वेटर का काम करता था। विवाद के बाद आरोपी और उसके पांच साथियों ने उसकी हत्या कर शव को जंगल में दफना दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Updated:

आठ महीने बाद खुली हत्या की गुत्थी, रामटेक के जंगल में दफन मिली युवक की लाश

Nagpur waiter murder case Ramtek jungle body recovered: नागपुर। क्राइम ब्रांच ने 8 महीने पुरानी एक हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए रामटेक स्थित जंगल से एक शव बरामद किया है। मृतक की पहचान प्रदीप सिंह के रूप में हुई है, जो आरोपी पीयूष ठाकुर के यहाँ वेटर का काम करता था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रदीप सिंह और पीयूष ठाकुर के बीच प्रतिदिन रात को शराब पीने के बाद गाली-गलौज होती थी। इसी विवाद ने एक दिन हत्या का रूप ले लिया। पीयूष ठाकुर ने अपने पाँच साथियों के साथ मिलकर प्रदीप सिंह की हत्या कर दी और शव को रामटेक के जंगल में ले जाकर दफना दिया।

करीब 8 महीने तक यह मामला अंधेरे में दबा रहा। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर जाँच शुरू की और रामटेक के जंगल से शव को बरामद करने में सफलता हासिल की।

रामटेक में आठ महीने पुरानी हत्या का मामला सामने आया, पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया।

फिलहाल पीयूष ठाकुर को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, इस वारदात में शामिल उसके पाँचों साथियों की तलाश जारी है। पुलिस सभी फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

यह मामला अब आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को सौंपा जाएगा।

Asfi Shadab

एक लेखक, चिंतक और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता, जो खेल, राजनीति और वित्त की जटिलता को समझते हुए उनके बीच के रिश्तों पर निरंतर शोध और विश्लेषण करते हैं। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरल, तर्कपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध।