जरूर पढ़ें

Petrol-Diesel Price Today: कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अपने शहर का ताजा रेट

Petrol-Diesel Price Today: कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अपने शहर का ताजा रेट
Petrol-Diesel Price Today: कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अपने शहर का ताजा रेट

Petrol-Diesel Price Today: आज देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला। अधिकतर जगहों पर ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं, जबकि कुछ शहरों में हल्का अंतर देखने को मिल सकता है।

Updated:

Petrol-Diesel Price Today: मिडिल ईस्ट देशों के बीच चल रहे तनाव का असर भारत में भी दिखा रहा है. भारत में इस वक्त पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस चर्चा का बड़ा मुद्दा बना हुआ है. सोशल मीडिया पर लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की चर्चाएं हो रही है, जिससे आम नागरिक काफी चिंतित है. हालांकि देश में पिछले काफी समय से पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है।

कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

देशभर में कुछ जगहों पर मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। मुंबई और दिल्ली में पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए हैं, जबकि बेंगलुरु और पटना जैसे शहरों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं भागलपुर में पेट्रोल थोड़ा सस्ता हुआ है। डीजल की बात करें तो मुंबई और दिल्ली में कीमतें स्थिर हैं, लेकिन बिहार के गया और मुजफ्फरपुर में डीजल महंगा हुआ है। दूसरी ओर झारखंड के धनबाद में डीजल के दाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बात करें तो आज 14 मार्च को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर है. वहीं मुंबई में पेट्रोल  ₹103.54 और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अंतर स्थानीय टैक्स, वैट (VAT) और माल ढुलाई के खर्च के कारण देखने को मिलता है।

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली ₹94.72 ₹87.62
मुंबई ₹104.21 ₹92.15
कोलकाता ₹103.94 ₹90.76
चेन्नई ₹100.75 ₹92.34
अहमदाबाद ₹94.49 ₹90.17
बेंगलुरु ₹102.92 ₹89.02
हैदराबाद ₹107.46 ₹95.70
जयपुर ₹104.72 ₹90.21
Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।