जरूर पढ़ें

नागपुर, विश्वविद्यालय की कराटे टीम की लड़कियों से ट्रेन में बदसलूकी, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने झाड़ा पल्ला

Nagpur University karate team girls misbehavior train: नागपुर विश्वविद्यालय की कराटे टीम की लड़कियों से फाल्कम एक्सप्रेस में बदसलूकी, कोच अलग बर्थ में थे, आरपीएफ भी देर से पहुंची।
Nagpur University karate team girls misbehavior train: नागपुर विश्वविद्यालय की कराटे टीम की लड़कियों से फाल्कम एक्सप्रेस में बदसलूकी, कोच अलग बर्थ में थे, आरपीएफ भी देर से पहुंची। (Photo by Reporter जस्सी)

Nagpur University karate team girls misbehavior train: नागपुर विश्वविद्यालय की लड़कियों की कराटे टीम प्रतियोगिता के लिए उड़ीसा जा रही थी। भुवनेश्वर के बाद फालकम एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान कुछ मनचलों ने छात्राओं के साथ बदसलूकी की। छात्राओं ने अपने परिजनों को वीडियो भेजकर जानकारी दी। बाद में अगले स्टेशन पर आरपीएफ पहुंची और कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।

Updated:

नागपुर विश्वविद्यालय की कराटे टीम की लड़कियों के साथ ट्रेन में बदसलूकी

Nagpur University karate team girls misbehavior train: नागपुर। नागपुर विश्वविद्यालय की महिला कराटे टीम के साथ ओडिशा जाते समय ट्रेन में बदसलूकी की घटना सामने आई है। घटना रविवार सुबह ट्रेन नंबर 12704 फाल्कम एक्सप्रेस में उस समय हुई जब टीम की लड़कियां बालेश्वर के लिए सफर कर रही थीं।

टीम में 10 से 12 लड़कियां थीं, जो पहले पुरी-अहमदाबाद ट्रेन से सुबह 11 बजे नागपुर से ओडिशा के लिए रवाना हुई थीं। भुवनेश्वर पहुंचने के बाद उन्होंने फाल्कम एक्सप्रेस पकड़ी। नागपुर विश्वविद्यालय की ओर से टीम के साथ एक लेडी कोच और एक जेंट्स कोच भेजे गए थे, लेकिन दोनों कोच अलग बर्थ में थे और लड़कियां अलग-अलग बर्थ में बंटी हुई थीं।

इसी दौरान ट्रेन में सवार कुछ मनचले लड़कों ने लड़कियों के साथ बदसलूकी की। घबराई हुई लड़कियों ने रोते हुए अपने माता-पिता से संपर्क किया और वीडियो भी शेयर किया। आरपीएफ को तुरंत फोन किया गया, लेकिन वह मौके पर देर से पहुंची। अगले स्टेशन पर आरपीएफ ने कुछ आरोपी युवकों को हिरासत में लिया।

सफर के दौरान मनचलों की हरकत से छात्राएं डरीं, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना की जानकारी मिलने पर जब नागपुर विश्वविद्यालय के खेल विभाग से संपर्क किया गया, तो सभी अधिकारियों ने टालमटोल भरे जवाब दिए। यह घटना विश्वविद्यालय प्रशासन की उस लापरवाही को उजागर करती है, जिसमें मेडल आने पर श्रेय लेने वाली यूनिवर्सिटी, खिलाड़ियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी से मुंह फेर लेती है।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

एक लेखक, चिंतक और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता, जो खेल, राजनीति और वित्त की जटिलता को समझते हुए उनके बीच के रिश्तों पर निरंतर शोध और विश्लेषण करते हैं। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरल, तर्कपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध।