जरूर पढ़ें

बड़ी खुशखबरी: भारत पहुंचा LPG से भरा टैंकर ‘नंदा देवी’, साथ लाया 47 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा गैस

बड़ी खुशखबरी: भारत पहुंचा LPG से भरा टैंकर ‘नंदा देवी’, साथ लाया 47 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा गैस
बड़ी खुशखबरी: भारत पहुंचा LPG से भरा टैंकर ‘नंदा देवी’, साथ लाया 47 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा गैस (Pic Credit- AI)

एलपीजी संकट के बीच LPG से भरा टैंकर ‘नंदा देवी’ सुरक्षित भारत पहुँच गया है. मालूम हो कल ही एक और LPG से भरा टैंकर ‘शिवालिक’ भी भारत पहुंचा था. दोनों टैंकरों के भारत पहुंचने से बड़ी राहत मिली है। दोनों जहाज बड़ी मात्रा में गैस लेकर आए हैं, जिससे आपूर्ति मजबूत होगी।

Updated:

LPG Crisis News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। एलपीजी से भरा एक और बड़ा टैंकर ‘नंदा देवी’ सुरक्षित रूप से भारत पहुंच गया है। यह जहाज गुजरात के वाडीनार बंदरगाह पर लंगर डाल चुका है और अपने साथ 47 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा एलपीजी लेकर आया है।

कल पहुंचा था ‘शिवालिक’ एलपीजी टैंकर

मालूम हो इससे एक दिन पहले ‘शिवालिक’ नाम का एलपीजी टैंकर भी गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा था, जिसमें 46 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा गैस थी। यह मात्रा लगभग 32 लाख से अधिक घरेलू सिलेंडरों के बराबर मानी जा रही है। इन दोनों जहाजों के सुरक्षित पहुंचने से देश में गैस की कमी को लेकर बनी चिंता काफी हद तक कम हो गई है।

देशभर में हो रही एलपीजी की मारामारी

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय हालातों के चलते एलपीजी आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। कई शहरों में लोगों को सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा था। छोटे कारोबारी, जैसे होटल और ढाबा चलाने वाले, इस बात को लेकर परेशान थे कि अगर गैस की कमी जारी रही, तो उनका कामकाज ठप हो सकता है।

एलपीजी की आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, इन दोनों जहाजों का समय पर पहुंचना बेहद महत्वपूर्ण है। एक अनुमान के अनुसार, ‘शिवालिक’ अकेले ही देश की एक दिन की एलपीजी जरूरत को पूरा करने में सक्षम था। वहीं ‘नंदा देवी’ के आने से सप्लाई और मजबूत होगी। बताया जा रहा है कि इस टैंकर से करीब 24 हजार मीट्रिक टन गैस तमिलनाडु भेजी जाएगी, ताकि दक्षिण भारत में भी आपूर्ति सामान्य बनी रहे।

इन दोनों टैंकरों के आगमन से न सिर्फ आम लोगों को राहत मिली है, बल्कि छोटे व्यापारियों की चिंता भी कुछ हद तक कम हुई है। अब उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी और लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।