जरूर पढ़ें

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत, जानिए आज का ताजा रेट

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत, जानिए आज का ताजा रेट
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत, जानिए आज का ताजा रेट

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं, जिससे आम लोगों को राहत मिली है। कई शहरों में ईंधन सस्ता मिल रहा है। वैश्विक हालात के कारण आगे कीमतों में बदलाव संभव है, लेकिन फिलहाल बाजार शांत नजर आ रहा है।

Updated:

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिल रही है, जिसका असर फिलहाल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहत के रूप में नजर आ रहा है। आज शुक्रवार, 20 मार्च को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ईंधन के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, जिससे आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।

ब्रेंट क्रूड 106 डॉलर प्रति बैरल से नीचे

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल की ओर से फारस की खाड़ी के ऊर्जा ठिकानों को लेकर निवेशकों को भरोसा दिलाने की कोशिश की गई है। इसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा है। ब्रेंट क्रूड 106 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट करीब 94 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उस बयान के बाद बाजार में नरमी आई, जिसमें उन्होंने ईरानी ऊर्जा ठिकानों पर हमले सीमित रखने की बात कही।

देश में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

अगर देश में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर स्थिर है। वहीं अंडमान-निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल ₹82.46 और डीजल ₹78.05 प्रति लीटर मिल रहा है, जो देश में सबसे सस्ते दामों में शामिल है।

अन्य शहरों की बात करें तो सिलवासा (दादरा और नगर हवेली) में पेट्रोल ₹92.37 प्रति लीटर है। उत्तराखंड के हरिद्वार में पेट्रोल ₹92.78 और रुद्रपुर में ₹92.94 प्रति लीटर पर बना हुआ है। वहीं अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में पेट्रोल ₹90.87 और डीजल ₹80.38 प्रति लीटर है।

डीजल की कीमतों में भी कुछ शहरों में राहत देखने को मिल रही है। जम्मू-कश्मीर के कई शहर जैसे जम्मू (₹81.32), सांबा (₹81.58), कठुआ (₹81.97), उधमपुर (₹82.15) और राजौरी (₹82.64) में डीजल अपेक्षाकृत सस्ता मिल रहा है। चंडीगढ़ में भी डीजल ₹82.44 प्रति लीटर के आसपास है।

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।