Rashtra Bharat Logo

Gold Price Today: लगातार जारी है गिरावट, जानिए आज आपके शहर में कितना सस्ता हुआ सोना

Gold Price Today: लगातार जारी है गिरावट, जानिए आज आपके शहर में कितना सस्ता हुआ सोना
Gold price Today: बड़ी राहत! लगातार चौथे दिन गिरा सोने का भाव, जानिए अपने शहर का ताजा रेट

सोने की कीमतों में पिछले एक सप्ताह से लगातार नरमी बनी हुई है। 19 मार्च को बड़ी कमी दर्ज की गई थी और 20 मार्च को भी गिरावट का सिलसिला जारी है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Gold Price Today: सोने की कीमत में लगातार गिरावट जारी है. कल 19 मार्च को बड़ी कमीदर्ज की गयी. वहीं आज भी गिरावट देखने को मिल रही है. ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 20 मार्च को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,042 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,789 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,280 प्रति ग्राम है.

बीते एक सप्ताह से जारी है गिरावट

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते करीब एक सप्ताह से सोने के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि इस बीच एक दिन 17 मार्च को केवल 66 रुपये की मामूली बढ़ोतरी हुई थी. इसके अलावा रोजाना सोने की कीमत में कमी आ रही है. कल 19 मार्च को 24 कैरेट सोने के भाव में 714 रुपये प्रति ग्राम की कमी दर्ज हुई थी. वहीं आज 20 मार्च को फिलहाल 1 रुपये प्रति ग्राम की कमी देखने को मिल रही है, लेकिन उम्मीद है कि दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 20 मार्च को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,042 प्रति ग्राम है. वहीं मुंबई में ₹15,027, पटना में ₹15,032, कोलकाता में ₹15,027 और लखनऊ में ₹15,042 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्क के कारण कीमतों में अंतर देखने को मिलता है.

शहर24 कैरेट (₹/ग्राम)22 कैरेट (₹/ग्राम)18 कैरेट (₹/ग्राम)
लखनऊ₹15,042₹13,789₹11,280
जयपुर₹15,042₹13,789₹11,280
दिल्ली₹15,042₹13,789₹11,280
पटना₹15,032₹13,779₹11,270
मुंबई₹15,027₹13,774₹11,270
अहमदाबाद₹15,032₹13,779₹11,270
पुणे₹15,027₹13,774₹11,270
कोलकाता₹15,027₹13,774₹11,270
मेरठ₹15,042₹13,789₹11,280
लुधियाना₹15,042₹13,779₹11,280
गुवाहाटी₹15,027₹13,774₹11,270
जलगांव₹15,027₹13,774₹11,270
इंदौर₹15,032₹13,779₹11,270
कानपुर₹15,042₹13,789₹11,280
सूरत₹15,032₹13,779₹11,270
नागपुर₹15,027₹13,774₹11,270
चंडीगढ़₹15,042₹13,789₹11,280
नासिक₹15,030₹13,777₹11,273
बैंगलोर₹15,027₹13,774₹11,270
अयोध्या₹15,042₹13,789₹11,280

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।