Rashtra Bharat Logo

Nagpur News: वाड़ी स्थित नीता लॉजिस्टिक में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 18 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया

Nagpur News: वाड़ी स्थित नीता लॉजिस्टिक में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 18 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया
Nagpur child labour rescue operation: वाड़ी स्थित नीता लॉजिस्टिक में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 18 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया (Photo Source: Wikimedia)

Nagpur child labour rescue operation: नागपुर ग्रामीण के वाडी पुलिस थाना क्षेत्र में बाल संरक्षण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉजिस्टिक और फैक्टरी में काम कर रहे 18 बाल मजदूरों को रेस्क्यू किया। बचाए गए बच्चों में महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के बच्चे शामिल हैं। सभी को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। मामले की जांच जारी है और संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

वाड़ी की नीता लॉजिस्टिक में चला विशेष अभियान

Nagpur child labour rescue operation: नागपुर। जिला कलेक्टर के निर्देश पर बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वाड़ी क्षेत्र स्थित नीता लॉजिस्टिक पर शुक्रवार को चार विभागों की संयुक्त टीम ने छापेमारी की और 18 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया।

महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग और पुलिस की इस संयुक्त टीम को प्राप्त सूचना के आधार पर प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि अल्पवयस्क बच्चों को विभिन्न स्थानों से लाकर ट्रकों पर माल चढ़ाने-उतारने का काम कराया जा रहा था।

सभी 18 बच्चों को तत्काल रेस्क्यू कर उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। फिलहाल उन्हें अस्थायी रूप से बाल गृह में रखा गया है। संबंधित विभाग उनके समुपदेशन, शैक्षणिक पुनर्वास और परिजनों से संपर्क की प्रक्रिया में जुटे हैं।

18 बच्चों को सुरक्षित निकालकर बाल गृह भेजा गया

प्रतिष्ठान के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 तथा संशोधित अधिनियम 2016 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुनील मेसरे तथा सहायक श्रम आयुक्त राजदीप धुर्वे के मार्गदर्शन में हुई। अभियान में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मुस्ताक पठाण, शिक्षा विभाग के प्रसेनजीत गायकवाड़, श्रम विभाग की गायत्री दुबे व अविनाश डोके, पुलिस उपनिरीक्षक उत्तम जायभाये, हवलदार कमलेश ठाकरे, पुलिस कर्मी मारुति मेश्राम, चाइल्ड हेल्पलाइन के अनिकेत भिवगड़े, मीनाक्षी धडाडे, मंगला टेंभुर्णे तथा ग्रामीण समस्या मुक्ति ट्रस्ट की शाहीना शेख, रूपाली वानखेड़े और अश्विनी चौरे शामिल रहे।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि कहीं भी बाल श्रम दिखने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों या चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित करें।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।