Silver price Today: चमकी चांदी! आज फिर बढ़े दाम, जानिए आपके शहर का ताजा भाव

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में लगातार तेजी का दौर जारी है। सप्ताह की शुरुआत में ही चांदी के भाव में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है। निवेशकों और खरीदारों के लिए यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में चांदी का ताजा रेट क्या है।
विषयसूची
Silver price Today: चांदी के भाव में एक बार फिर जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. सप्ताह के शुरुआत के साथ ही चांदी की कीमत में 5000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई है. बीते सप्ताह के अंत में भी चांदी के भाव में 10,000 रुपये की तेजी देखने को मिली थी. लगातार बढ़ती कीमतों के बाद चांदी के भाव 2.6 लाख के पार पहुंच गए हैं, जिससे बाजार में भी हलचल मची हुई है.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 16 जून को भारत में चांदी की कीमत ₹260.10 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,60,100 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव के बाद 5000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत बड़ी बढ़ोतरी के साथ हुई है. कल सोमवार को चांदी की कीमत में 5000 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली. वहीं आज मंगलवार को भी कीमत में तेजी दिख रही है.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 16 जून को चांदी की कीमत ₹2,651 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

