जरूर पढ़ें

नागपुर में पेट्रोल संकट, अफवाहों के चलते पंपों पर भीड़, प्रशासन ने कहा – स्थिति सामान्य

Nagpur petrol shortage: नागपुर में शाम 5 बजे के बाद कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म, अफवाहों से मची अफरातफरी, प्रशासन ने संकट से इनकार किया।
Nagpur petrol shortage: नागपुर में शाम 5 बजे के बाद कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म, अफवाहों से मची अफरातफरी, प्रशासन ने संकट से इनकार किया। (Photo by Reporter Jassi)

Nagpur petrol shortage: नागपुर में पेट्रोल की कमी की अफवाह फैलने से शाम के बाद पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ लग गई। लोग डर के कारण जरूरत से ज्यादा पेट्रोल भरवाने लगे, जिससे कई पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सप्लाई सामान्य है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Updated:

नागपुर में पेट्रोल की अफवाह से मचा हंगामा

Nagpur petrol shortage: नागपुर। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर शाम 5 बजे के बाद से पेट्रोल उपलब्ध नहीं है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति तब और बिगड़ी जब सोशल मीडिया और आपसी चर्चाओं में यह अफवाह फैल गई कि पेट्रोल की आपूर्ति जल्द कम होने वाली है। इस अफवाह का असर यह हुआ कि जिन लोगों को महज 1 लीटर पेट्रोल की जरूरत थी, वे भी 5-5 लीटर भरवाने लगे। इससे पंपों पर लंबी कतारें लग गईं और पेट्रोल और तेजी से खत्म होने लगा।

जमीनी रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार जस्सी ने पाया कि कई पंपों पर वाहन चालक आपस में बहस और झगड़े पर उतर आए। लोगों में बेचैनी और निराशा साफ दिख रही थी।

अफवाह के कारण पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़ और लोगों में डर

इस पर प्रशासन का कहना है कि पेट्रोल आपूर्ति को लेकर कोई वास्तविक समस्या नहीं है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के मुताबिक ही पेट्रोल भरवाएं।

फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है। यदि पैनिक बायिंग इसी तरह जारी रही, तो आने वाले घंटों में शहर के और पंपों पर आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

एक लेखक, चिंतक और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता, जो खेल, राजनीति और वित्त की जटिलता को समझते हुए उनके बीच के रिश्तों पर निरंतर शोध और विश्लेषण करते हैं। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरल, तर्कपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध।