Rashtra Bharat Logo

CM बनते ही विजय का बड़ा ऐलान, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली मुफ्त

CM बनते ही विजय का बड़ा ऐलान, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली मुफ्त
सीएम बनते ही विजय का बड़ा एक्शन: सड़क पर नहीं लगेंगे पोस्टर, शराब दुकानें होंगी बंद! (Pic Credit- X @VijayFansTrends)

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय ने पद संभालते ही 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स बनाने की फाइल पर भी साइन किए गए। अपने पहले भाषण में विजय ने कहा कि वह आम परिवार से आते हैं और जनता ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Vijay: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने टीवीके प्रमुख विजय ने पद संभालते ही आम लोगों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने वाली योजना की फाइल पर साइन किए। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स बनाने और राज्य को नशा मुक्त बनाने से जुड़े फैसले भी लिए गए।

चेन्नई में आज रविवार को हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह के बाद विजय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह किसी बड़े या शाही परिवार से नहीं आते हैं। उन्होंने कहा, “तमिलनाडु की जनता ने मुझे अपनाया, प्यार दिया और आज इस मुकाम तक पहुंचाया।” विजय का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 विजय ने जनता से किये थे कई बड़े वादे

दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान विजय ने जनता से कई बड़े वादे किए थे। इनमें 200 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, साल में मुफ्त गैस सिलेंडर और युवाओं को आर्थिक मदद जैसे वादे शामिल थे। अब मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की शुरुआत कर दी है।

समर्थकों में जबरदस्त उत्साह

विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कझगम (TVK) ने इस बार चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिला और कई दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने में सफलता मिली। विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।