Rashtra Bharat Logo

थलपति विजय के CM बनने में देरी से नाराज समर्थक ने खुद को लगाई आग

थलपति विजय के CM बनने में देरी से नाराज समर्थक ने खुद को लगाई आग
थलपति विजय के CM बनने में देरी से नाराज समर्थक ने खुद को लगाई आग

TVK Fan Attempt Suicide: तमिलनाडु में सरकार गठन में देरी के बीच थलपति विजय के एक समर्थक ने खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल और तनावपूर्ण हो गया है तथा नेताओं ने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

TVK Fan Attempt Suicide: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर जरूर उभरी है, लेकिन अब तक सरकार गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है। बहुमत से कुछ सीटें दूर रहने और दूसरे दलों का खुला समर्थन न मिलने की वजह से राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता बनी हुई है। इसी बीच आज  शनिवार को होने वाला थलपति विजय का संभावित शपथ ग्रहण भी रद्द हो गया, जिससे उनके समर्थकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

समर्थक ने खुद को लगायी आग

राज्य में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच एक बेहद भावुक और चिंताजनक घटना सामने आई। टीवीके प्रमुख थलपति विजय के एक समर्थक ने खुद को आग लगा ली। जानकारी के मुताबिक, करीब 40 वर्षीय इसक्कियप्पन विजय के मुख्यमंत्री बनने में हो रही देरी से बेहद परेशान और भावुक थे। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

चार महीने पहले भाला कर लिया था चेहरे के आर-पार

बताया जा रहा है कि इसक्कियप्पन लंबे समय से विजय के कट्टर समर्थक रहे हैं। चार महीने पहले भी उन्होंने विजय के मुख्यमंत्री बनने की कामना करते हुए अपने चेहरे में 16 फीट लंबा ‘वेल’ यानी भाला आर-पार किया था। उस समय भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। अब एक बार फिर उनका यह कदम तमिलनाडु की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील

उधर, सरकार गठन को लेकर जारी खींचतान के बीच बीजेपी नेता और पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदराराजन ने थलपति विजय से अपील की है कि वह अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील करें। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में लोग नई सरकार को लेकर भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं, लेकिन किसी भी हालत में हिंसा या आत्मघाती कदम सही नहीं हैं।

तमिलिसाई ने कहा कि जनता के जनादेश का सम्मान किया जा रहा है और स्थिर सरकार बनाने के लिए सभी राजनीतिक संभावनाओं पर विचार हो रहा है।

इससे पहले भी समर्थक ने काटी थी कलाई

इससे पहले भी विजय के समर्थकों की भावनात्मक प्रतिक्रियाएं चर्चा में रह चुकी हैं। कुछ दिन पहले कृष्णागिरी में 28 वर्षीय एक युवक के. महेंद्रन ने अपनी कलाई काटकर आत्महत्या की कोशिश की थी। बताया गया कि वह सोशल मीडिया पर फैली उन अफवाहों से परेशान था, जिनमें कहा जा रहा था कि थलपति विजय की पार्टी चुनाव हार सकती है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।