नागपुर के महेश श्रीवास महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के महासचिव नियुक्त

महेश श्रीवास महाराष्ट्र कांग्रेस ओबीसी विभाग महासचिव: महेश श्रीवास को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रा. यशपाल भींगे की अनुशंसा पर हुई। श्रीवास ने एनएसयूआई से राजनीतिक यात्रा शुरू की और युवक कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस तथा नागपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। नई नियुक्ति पर उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया।
विषयसूची
महेश श्रीवास को मिली प्रदेश स्तर की नई जिम्मेदारी
महेश श्रीवास महाराष्ट्र कांग्रेस ओबीसी विभाग महासचिव: नागपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, ओबीसी विभाग की ओर से महेश श्रीवास को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी, ओबीसी विभाग का “प्रदेश महासचिव” नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी, ओबीसी विभाग के अध्यक्ष प्रा. यशपाल भींगे की अनुशंसा पर की गई है।
महेश श्रीवास निष्ठावान कांग्रेसी हैं। लगातार चार दशकों से वे कांग्रेस का कार्य कर रहे हैं।
एनएसयूआई से कांग्रेस संगठन तक का सफर
ऐसा रहा राजनीतिक सफर
- उन्होंने अपना राजनीतिक सफर एनएसयूआई के शहर महासचिव पद से शुरू किया।
- अच्छे कार्य को देखते हुए विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें मध्य नागपुर एनएसयूआई का अध्यक्ष बनाया गया।
- यहां से कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के बाद उन्हें महाराष्ट्र प्रदेश एनएसयूआई का महासचिव नियुक्त किया गया।
- निष्ठा एवं कार्य को देखते हुए उन्हें मध्य नागपुर युवक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया।
- बाद में वे युवक कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष और फिर शहर महासचिव बने।
- इसके बाद उन्हें मध्य नागपुर का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।
- फिर नागपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी में जिला महासचिव पद पर उनकी नियुक्ति हुई। साथ ही वे जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यसमिति सदस्य भी नियुक्त किए गए।
फिलहाल उन्हें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी, ओबीसी विभाग के महासचिव का दायित्व सौंपा गया है।
अपनी इस नियुक्ति पर महेश श्रीवास ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विरोधी पक्ष नेता सांसद राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश प्रभारी सिरिवेल्ला प्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल |
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

