कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रामनवमी के अवसर पर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने महंगाई, NRC सूची से नामों की कटौती और हल्दिया गैस उत्पादन को लेकर केंद्र की नीतियों की कड़ी आलोचना की।
Mamata Banerjee’s attack on Centre NRC inflation Haldia gas: विमान हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता ने कहा कि पायलट ने बेहतरीन काम किया और जानें बचाईं।
महंगाई पर उन्होंने तीखे तेवर दिखाए — “पहले 1000-1000 प्रतिशत दाम बढ़ाए, अब पहले वो कम करो। जनता को पहले राहत मिलनी चाहिए।”
हल्दिया गैस उत्पादन को लेकर उन्होंने साफ कहा — “मैं नहीं चाहती कि चुनाव के नाम पर हल्दिया की गैस बाहर भेजी जाए। वो गैस यहीं रहनी चाहिए।”
NRC सूची पर सीधा निशाना साधते हुए बोलीं — “इतने समय से एडजुडिकेशन लिस्ट बन रही है, फिर भी लाखों नाम काटे जा रहे हैं — और वो भी एक खास समुदाय के। बुकेपाटा हो तो पहले लिस्ट निकालो। जिला-जिला ट्रिब्यूनल बनाओ, हम वकील देंगे।”
Mamata Banerjee’s attack on Centre NRC inflation Haldia gas: रामनवमी के दिन ममता ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा — “इसका हिसाब होगा। धर्म की चक्की देर से पर पीसती जरूर है।”
केंद्र सरकार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।