जरूर पढ़ें

नन्ही बेटी की गंभीर बीमारी से टूट गए थे वरुण धवन, एक्टर ने खुद बतायी दर्द भरी दास्तां

नन्ही बेटी की गंभीर बीमारी से टूट गए थे वरुण धवन, एक्टर ने खुद बतायी दर्द भरी दास्तां
नन्ही बेटी की गंभीर बीमारी से टूट गए थे वरुण धवन, एक्टर ने खुद बतायी दर्द भरी दास्तां (Pic Credit- IG @varundvn)

Varun Dhawan Daughter: जब सब कुछ सामान्य लग रहा था, तभी वरुण धवन की जिंदगी में एक ऐसा दौर आया जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। उनकी नन्ही बेटी से जुड़ी इस मुश्किल ने परिवार को काफी परेशान किया आखिर क्या हुआ था, जानिए पूरी कहानी।

Updated:

Varun Dhawan Daughter: फिल्मी दुनिया की चमक-दमक के पीछे कई ऐसी कहानियां छिपी होती हैं, जो दिल को छू जाती हैं। वरुण धवन ने हाल ही में अपनी जिंदगी के एक ऐसे ही मुश्किल दौर को याद किया, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था। अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बीच उन्होंने पहली बार अपनी बेटी से जुड़ा एक भावुक अनुभव साझा किया।

गंभीर बीमारी से जूझ रही थी बेटी लारा

वरुण ने बताया कि जब उनकी बेटी लारा महज डेढ़ साल की थी, तब उसे एक गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों ने उसे ‘डिवेलपमेंटल डिस्प्लेजिया ऑफ हिप’ यानी DDH से पीड़ित बताया। यह एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें बच्चे का हिप जॉइंट सही तरीके से विकसित नहीं होता और खिसक सकता है, जिससे चलने-फिरने में परेशानी होती है।

इलाज के वक्त तनाव में था पूरा परिवार

उन्होंने बताया कि उस समय पूरा परिवार काफी तनाव में  था। छोटे से बच्चे को इलाज की प्रक्रिया से गुजरते देखना आसान नहीं था। हालांकि सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन इलाज के लिए एक विशेष प्रक्रिया अपनाई गई। इसके बाद लारा को करीब ढाई महीने तक स्पाइका कास्ट में रहना पड़ा। एक छोटे बच्चे के लिए यह समय बेहद कठिन और दर्दनाक होता है।

वरुण ने उस पल को भी याद किया जब उनकी बेटी को एनेस्थीसिया दिया गया था। होश में आने के बाद जब उसने खुद को कास्ट में पाया, तो वह पल परिवार के लिए बेहद भावुक और चुनौतीपूर्ण था।

अब पूरी तरह स्वस्थ है लारा

हालांकि अब राहत की बात यह है कि लारा पूरी तरह स्वस्थ है और परिवार खुशहाल समय बिता रहा है। वरुण ने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें काफी कुछ सिखाया है और वह चाहते हैं कि इस पर एक किताब लिखें, ताकि दूसरे माता-पिता भी इस बीमारी के बारे में जागरूक हो सकें और समय रहते सही कदम उठा सकें।

गौरतलब है कि वरुण और नताशा दलाल 2024 में माता-पिता बने थे। आज दोनों अपनी बेटी के साथ जिंदगी के खूबसूरत पल जी रहे हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।