कसबा क्षेत्र में सिपीएम उम्मीदवार का जनसंपर्क अभियान तेज
Kasba CPM Bikash Ranjan Bhattacharya election campaign Kolkata: कोलकाता। कसबा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) प्रत्याशी बिकाश रंजन भट्टाचार्य ने आज क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने एक के बाद एक कई मोहल्लों और बाजारों में जनसभा कर मतदाताओं से समर्थन मांगा।

प्रचार अभियान की शुरुआत सर्वेपार्क बाजार से हुई, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक जुटे। इसके बाद भट्टाचार्य ने नंदनकानन के ए और बी ब्लॉक, सरदारपाड़ा, पूर्बपल्ली, और उत्तरपाड़ा तरुण संघ क्लब में भी जनसभाएं कीं।

प्रचार का सिलसिला आगे बढ़ा और बारुईपाड़ा कालिकापुर पूजा कमेटी, भारतीय स्टेट बैंक – सरदारपाड़ा काठेर बाड़ी, पूर्बदिगंत, और सर्वेपार्क के सी और बी ब्लॉक तक पहुंचा।
इलाके के कई हिस्सों में जाकर लोगों से किया सीधा संवाद
इसके अलावा सर्वेपार्क एबी ब्लॉक, अजयनगर सर्विस रोड, उदिता, कलकत्ता ग्रीन्स, संशप्तक लहड़ी, दीपावली, मणिहार, और सम्मिलनी पार्क में भी उनका काफिला पहुंचा।
प्रचार अभियान एपेक्स सर्विस रोड, स्मार्ट बाजार, सम्मिलनी कॉलेज होते हुए डी-ब्लॉक तक जारी रहा।
इस तरह आज के एकदिवसीय प्रचार में बिकाश रंजन भट्टाचार्य ने कसबा क्षेत्र के लगभग दो दर्जन से अधिक इलाकों को कवर किया। चुनाव प्रचार का यह दौर आने वाले दिनों में और तेज होने की संभावना है।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल