कोलकाता: विधानसभा चुनाव 2026 से पहले नकदी पर कड़ी नजर रखते हुए स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) ने टालीगंज विधानसभा क्षेत्र (क्रमांक 152) में बड़ी कार्रवाई की।
नेताजी नगर थाना अंतर्गत NSC बोस रोड पर प्लाईवुड हाउस मोड़ के पास वाहन संख्या WB-01-BD-3693 को रोककर जांच की गई। गाड़ी में सवार आशुतोष अग्रवाल (36 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय अरुण कुमार अग्रवाल, निवासी 2/3 जज कोर्ट रोड, डिवाइन ब्लिस, नॉर्थ ब्लॉक, थाना अलीपुर — के पास से कुल ₹37,97,000 नकद बरामद किया गया।
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त नकदी आयकर विभाग को सौंप दी गई।
चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत SST टीमें पूरे विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं और संदिग्ध वाहनों की जांच जारी है।
रिपोर्ट: Ekbal, Kolkata