नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा
Car Accident Beltarodi Nagpur: नागपुर के बेलतरोड़ी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। पूर्ती बाजार के पास एक किया सोनेट कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान दोनों की मौत
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर बेहद तेज थी, जिससे बाइक सवार दंपत्ति दूर जा गिरे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर जस्सी के अनुसार, “पोलीस स्टेशन बेलतरोड़ी अंतर्गत कल रात मे पूर्ती बाजार के पास एक किया सोनेट कार ने बाईक सवार पती पत्नी को जोर दार धडकदेकर जखमी किया बाईक सवार पती-पत्नी की मेडिकल हॉस्पिटल मे उपचार के दौरान मौत हो गई, कार सवार आदमी बॅक मॅनेजर आहे और दारू की नशे मे।”
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक कार चालक एक बैंक मैनेजर बताया जा रहा है और वह शराब के नशे में था। पुलिस द्वारा चालक से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र