जरूर पढ़ें

CBSE 10th Result: जल्द ख़त्म होने वाला है इंतजार, ऐसे करें सबसे पहले रिजल्ट चेक

CBSE 10th Result: जल्द ख़त्म होने वाला है इंतजार, ऐसे करें सबसे पहले रिजल्ट चेक
CBSE 10th Result: जल्द ख़त्म होने वाला है इंतजार, ऐसे करें सबसे पहले रिजल्ट चेक

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी हो सकता है, जिसे छात्र ऑफिशियल वेबसाइट, DigiLocker और अन्य प्लेटफॉर्म पर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट के बाद मार्कशीट की जानकारी जरूर जांचें। असंतुष्ट छात्र रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं, वहीं इस समय छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता और हल्की चिंता बनी हुई है।

Updated:

CBSE 10th Result: लाखों छात्रों की नजरें CBSE 10वीं के रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही “रिजल्ट कब आएगा?” इसकी उत्सुकता छात्रों में देखने को रहती है। बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई की शुरुआत में जारी हो सकता है।

ऐसा चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाना होगा। वहां “CBSE Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी। सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है।

DigiLocker ऐप से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

डिजिटल सुविधाओं के जरिए भी मार्कशीट हासिल करना अब बेहद आसान हो गया है। DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, indiaresults.com जैसी थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है, जहां पहले से रजिस्ट्रेशन का विकल्प भी मिलता है।

मार्कशीट में गलती होने पर करें ये काम

हालांकि, रिजल्ट देखने के बाद एक जरूरी काम करना बेहद अहम है, अपनी मार्कशीट में सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना। अगर किसी भी तरह की गलती नजर आती है, तो तुरंत स्कूल या CBSE से संपर्क करना चाहिए।

जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके लिए भी मौका रहेगा। वे रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।