जरूर पढ़ें

परतवाड़ा कांड पर बोले प्यारे खान, “अफवाह फैलाने वाले नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा”

परतवाड़ा कांड पर बोले प्यारे खान, “अफवाह फैलाने वाले नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा”
परतवाड़ा कांड पर बोले प्यारे खान, “अफवाह फैलाने वाले नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा” (Pic Credit- X @thefederal_desh)

Amrawati Video Scandal: अमरावती के परतवाड़ा कांड को लेकर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने सख्त बयान दिया। उन्होंने अफवाह फैलाने वाले नेताओं पर कार्रवाई की मांग की और नवनीत राणा पर सवाल उठाए। खान ने कहा कि मामला धर्म से नहीं जुड़ा है, बल्कि अपराध से संबंधित है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Updated:

Amrawati Video Scandal: महाराष्ट्र के अमरावती के परतवाड़ा इलाके में सामने आए कथित वीडियो कांड ने पूरे महाराष्ट्र में हलचल मचा दी है। इस मामले में अब राजनीति भी तेज हो गई है। इसी बीच राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने इस पूरे घटना पर गंभीर बयान देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में लड़कियों के साथ कथित यौन शोषण और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और इस केस की जांच के लिए विशेष SIT टीम भी गठित की गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने किराए के कमरे में लड़कियों को बुलाकर उनके वीडियो बनाए और उन्हें वायरल किया।

अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- प्यारे खान

इसी मामले को लेकर प्यारे खान ने कहा कि आयोग ने सच्चाई जानने के लिए एक टीम परतवाड़ा भेजी थी। अमरावती के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद कुछ राजनीतिक नेताओं ने अफवाह फैलाने की कोशिश की, जिससे माहौल खराब हो सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस आयुक्त राकेश ओला को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे कितने ही बड़े नेता क्यों न हों।

सांसद नवनीत राणा पर साधा निशाना

प्यारे खान ने सांसद नवनीत राणा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब वह अमरावती में थीं, तब उन्हें इस गंभीर मामले की जानकारी क्यों नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि नवनीत राणा इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं और उनके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग भी सामने आई है।

उन्होंने साफ कहा कि यह मामला पूरी तरह अपराध से जुड़ा है, इसमें धर्म का कोई एंगल नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी पुलिसकर्मी की आरोपी के साथ तस्वीर सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

पीएम मोदी को पत्र लिखेंगे प्यारे खान

प्यारे खान ने यह भी कहा कि वे नरेंद्र मोदी और अमित शाह को पत्र लिखकर नवनीत राणा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं, मुस्लिम समाज ने भी आरोपी का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला लिया है, जिससे साफ संदेश दिया जा सके कि समाज अपराधियों के साथ नहीं है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।