भाजपा ने निभाया साथ का वादा
Nagpur Municipal Corporation nominated members BJP Shiv Sena: नागपुर: नागपुर महानगरपालिका (मनपा) के नामनिर्देशित स्वीकृत सदस्यों की सूची बुधवार को आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई। भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने सात नामों की घोषणा की, जिसमें छह भाजपा कार्यकर्ता और एक शिवसेना नेता शामिल हैं।
भाजपा के छह नामनिर्देशित सदस्य इस प्रकार हैं:
- देवेंद्र मेहर — पूर्व नागपुर
- विनोद बघेल — पश्चिम नागपुर
- संजय ठाकरे — दक्षिण नागपुर
- जितू ठाकुर — उत्तर नागपुर
- रितेश गावंडे — दक्षिण-पश्चिम नागपुर
- सुबोध आचार्य — मध्य नागपुर
शिवसेना को भी मिला एक स्थान
गठबंधन वादा हुआ पूरा
महानगरपालिका चुनाव के दौरान शिवसेना के साथ हुए गठबंधन समझौते के तहत भाजपा ने एक स्वीकृत सदस्य का स्थान शिवसेना को देने का वचन दिया था। उस वचन को निभाते हुए भाजपा ने अपने कोटे से शिवसेना के शहर अध्यक्ष सूरज गोजे को नामनिर्देशित सदस्य के रूप में अवसर प्रदान किया है।
शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने स्पष्ट किया —
“हमने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए अपने सहयोगी दल से किया गया वादा पूरा किया है।”
उल्लेखनीय है कि मनपा में कुल दस नामनिर्देशित स्वीकृत सदस्यों के स्थान हैं। शेष तीन स्थानों पर नियुक्ति की घोषणा अभी प्रतीक्षित है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र