नई मंत्री परिषद के गठन के साथ प्रशासनिक काम शुरू
West Bengal cabinet 35 ministers oath taking ceremony: कोलकाता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल सरकार के कुल 35 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इनमें 13 कैबिनेट मंत्री, 3 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 राज्य मंत्री शामिल हैं।
कैबिनेट मंत्रियों में दीपक बर्मन, तपस रॉय, डॉ. शंकर घोष, मनोज कुमार उरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, कल्याण चक्रवर्ती, अजय पोद्दार, सरद्वत मुखर्जी, दूध कुमार मंडल और अनुप कुमार दास शामिल हैं।



राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में डॉ. इंद्रनील खान, मालती रावा रॉय और राजेश महतो ने शपथ ली।
शपथ लेने वाले मंत्रियों पर रहेंगी नई जिम्मेदारियां
राज्य मंत्रियों की सूची में जोएल मुर्मू, हरे कृष्ण बेरा, आनंदमय बर्मन, अशोक डिंडा, नदियार चंद बाउरी, विशाल लामा, शांतनु प्रमाणिक, मौमिता बिस्वास मिश्रा, उमेश राय, पूर्णिमा चक्रवर्ती, कौशिक चौधरी, भास्कर भट्टाचार्य, दिवाकर घरामी, अमिया किस्कू, कलिता माझी, गर्गी दास घोष, बिराज बिस्वास, दीपांकर जाना और सुमना सरकार शामिल हैं।
कोलकाता में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह के साथ नई मंत्रिपरिषद का गठन पूरा हो गया। अब विभागों के आवंटन और नई सरकार की प्रशासनिक जिम्मेदारियों को लेकर आगे की प्रक्रिया पर नजर रहेगी।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल