जरूर पढ़ें

हमले के बाद अभिषेक बनर्जी को मिली ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा, मामले में 6 लोग हिरासत में, पुलिस जांच तेज

हमले के बाद अभिषेक बनर्जी को मिली 'एक्स' श्रेणी की सुरक्षा
हमले के बाद अभिषेक बनर्जी को मिली 'एक्स' श्रेणी की सुरक्षा

सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। घटना के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। वीडियो फुटेज के आधार पर जांच लगातार आगे बढ़ रही है।

Updated:

Abhishek Banerjee: सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ हुई हमले और विरोध प्रदर्शन की घटना के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। घटना के बाद राज्य प्रशासन ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार लोगों को बारुईपुर अदालत में पेश किए जाने की तैयारी है।

जानकारी के अनुसार, कल शनिवार को अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर इलाके में चुनाव बाद हिंसा से प्रभावित तृणमूल कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके काफिले का कई जगह विरोध हुआ। प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की। हालात तब और बिगड़ गए जब उनके काफिले पर अंडे, जूते और अन्य सामान फेंके गए।

अभिषेक बनर्जी को एक्स श्रेणी की सुरक्षा

घटना के बाद राज्य प्रशासन ने अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। नई व्यवस्था के तहत उनके साथ हर समय तीन सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। यह सुरक्षा व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

हालांकि इस पूरे मामले में अभिषेक बनर्जी की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े वीडियो फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है।

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

हिरासत में लिए गए लोगों में काजल, देवाशीष, जय सेनगुप्ता, तपन मैती और आकाश के नाम सामने आए हैं। सूत्रों का दावा है कि इनमें से कुछ लोग सोनारपुर दक्षिण की पूर्व विधायक लवली मैत्रा के करीबी बताए जाते हैं। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आधिकारिक तौर पर किसी राजनीतिक भूमिका की पुष्टि नहीं की गई है।

 सोशल मीडिया पर वीडियो  वायरल

घटना से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में अभिषेक बनर्जी को हेलमेट पहने हुए सड़क पर चलते देखा जा सकता है। सुरक्षा कारणों से उन्हें हेलमेट पहनाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद इस घटना को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विरोध प्रदर्शन अचानक हुआ था या इसके पीछे कोई सुनियोजित रणनीति थी। वहीं इस घटना के बाद बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में जांच के नतीजों पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।