नागपुर विधान परिषद उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी
Nagpur MLC Bypoll six nominations: नागपुर, 1 जून। नागपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधान परिषद उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हुई। अंतिम दिन कुल पांच उम्मीदवारों ने छह नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्धारित समय-सीमा के अनुसार दोपहर 3 बजे तक सभी नामांकन पत्र चुनाव अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर दिए गए।
उम्मीदवारों की सूची
नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार इस प्रकार हैं राजीव पोतदार (भारतीय जनता पार्टी), दिनेश ढोले (इंडियन नेशनल कांग्रेस), अतुल लोंढे (इंडियन नेशनल कांग्रेस), राजेश जंगले (निर्दलीय) तथा सुरेंद्र लोही (निर्दलीय)। भाजपा उम्मीदवार राजीव पोतदार ने दो अलग-अलग नामांकन पत्र दाखिल किए, जिससे कुल नामांकन पत्रों की संख्या छह रही।


इस उपचुनाव के लिए 25 मई 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी। अब आगे की प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी
- 2 जून — दाखिल नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी)
- 4 जून — नामांकन वापसी की अंतिम तिथि
- 18 जून — मतदान, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक
- 22 जून — मतगणना एवं परिणाम घोषणा
नामांकन वापसी की तिथि 4 जून के बाद मैदान में शेष उम्मीदवारों की अंतिम संख्या स्पष्ट हो सकेगी।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र