मंगलकोट (पूर्व बर्धमान): तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनुब्रत मंडल ने आज पूर्व बर्धमान जिले के मंगलकोट में पार्टी के मनोनीत प्रत्याशी अपूर्व चौधरी के समर्थन में चुनावी सभा की। सभा को लेकर पूरे इलाके में तनाव और उत्सुकता का माहौल रहा।

तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों के अलावा हजारों की संख्या में आम नागरिक भी इस सभा में शामिल हुए। सभा समाप्त होने के बाद अनुब्रत मंडल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।

मंगलकोट सीट पर अनुब्रत मंडल की सक्रियता से तृणमूल के चुनाव प्रचार को नई धार मिलने की संभावना है।
रिपोर्ट: Ekbal, पूर्व बर्धमान