जरूर पढ़ें

Gold price Today: लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में गिरावट, बाजार में हलचल, जानिए लेटेस्ट रेट

Gold price Today: लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में गिरावट, बाजार में हलचल, जानिए लेटेस्ट रेट
Gold price Today: लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में गिरावट, बाजार में हलचल, जानिए लेटेस्ट रेट

सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज हुई है, जिससे बाजार में हलचल है। ग्राहकों को राहत मिल रही है, जबकि निवेशक चिंतित हैं। इस सप्ताह की शुरुआत से ही गिरावट जारी है। अलग-अलग शहरों में कीमतों में अंतर देखा जा रहा है, जिसका कारण टैक्स और अन्य शुल्क हैं।

Updated:

Gold price Today: सोने की कीमत में आज एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है. आज लगातार तीसरे दिन भाव में कमी दर्ज हुई है, जिसके बाद से बाजार में हलचल मची हुई है. एक ओर खरीदारी करने वाले ग्राहकों को राहत मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर गिरते भाव को देख निवेशकों की सांसे अटक रही है. बताते चलें इस सप्ताह के शुरुआत से ही सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है.

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों की बात करें तो आज 23 अप्रैल को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,489 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,199 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,620 प्रति ग्राम है. फिलहाल कीमत में 1 रुपये प्रति ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी अपना रुख बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने के भाव में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली थी. सप्ताह की शुरुआत भले ही गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन पूरे सप्ताह सोने की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई. बीते सप्ताह 24 कैरेट सोने की कीमत में 300 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में 270 रुपये प्रति ग्राम बढ़ोतरी हुई थी.

इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है और अब तक गिरावट का सिलसिला जारी है. सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में 49 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 45 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है. वहीं मंगलवार को कीमत स्थिर रही. लेकिन कल वापस कीमत में गिरावट आई. 24 कैरेट सोने की कीमत में 54 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 50 रुपये प्रति ग्राम की कमी दर्ज हुई.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 23 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,489 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,199 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,620 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरट सोना (आज) 22 कैरट सोना (आज) 18 कैरट सोना (आज)
लखनऊ ₹15,489 ₹14,199 ₹11,620
जयपुर ₹15,489 ₹14,199 ₹11,620
दिल्ली ₹15,489 ₹14,199 ₹11,620
पटना ₹15,479 ₹14,189 ₹11,610
मुंबई ₹15,474 ₹14,184 ₹11,605
अहमदाबाद ₹15,479 ₹14,189 ₹11,610
पुणे ₹15,474 ₹14,184 ₹11,605
कोलकाता ₹15,474 ₹14,184 ₹11,605
मेरठ ₹15,489 ₹14,199 ₹11,620
लुधियाना ₹15,489 ₹14,199 ₹11,620

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।