Silver Price Today: चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है. दो दिनों की स्थिर कीमत के बाद कल मंगलवार को चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली. वहीं आज भी कीमत में गिरावट के संकेत मिले हैं. इस गिरावट के बाद से बाजार में हलचल मची हुई है. लेकिन, वहीं दूसरी ओर खरीददारों को इस गिरावट से बड़ी राहत मिली है.
चांदी के ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 6 मई को भारत में चांदी की कीमत ₹254.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,54,900 है. फ़िलहाल कीमत में 100 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी अपना रुख बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह के शुरुआत में कई दिनों तक चांदी के भाव 2,60,000 पर स्थिर रहे. 29 अप्रैल को अचानक चांदी के भाव धड़ाम से नीचे गिरे और कीमत में 5000 रुपये की गिरावट दर्ज हुई. बाजार में हलचल तब मची जब अगले दिन 30 अप्रैल को वापस 5000 रुपये की गिरावट दर्ज हुई. लेकिन मई महीने की शुरुआत में चांदी ने अपना रुख बदला और 1 मई को 5000 रुपये की जोरदार तेजी के साथ चांदी के भाव में उछाल आया. वहीं 2 मई को 10,000 रुपये की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई.
इसके बाद से चांदी के भाव ₹2,65,000 के भाव पर स्थिर थे, लेकिन कल मंगलवार को 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट ने बाजार में हलचल पैदा कर दी.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,549 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।