जरूर पढ़ें

9 मई को वापस लौट रहा India’s Got Latent Season 2! फैंस के बीच बढ़ी उत्सुकता

9 मई को वापस लौट रहा India’s Got Latent Season 2! फैंस के बीच बढ़ी उत्सुकता
9 मई को वापस लौट रहा India’s Got Latent Season 2! फैंस के बीच बढ़ी उत्सुकता (Pic Credit- IG @samay.rainaa)

समय रैना का शो India's Got Latent 2 एक बार फिर चर्चा में है। वायरल वीडियो में बलराज घई ने कथित तौर पर नए सीजन की रिलीज डेट का हिंट दिया है। हालांकि मेकर्स ने अभी पुष्टि नहीं की है। विवादों के बावजूद फैंस शो की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Updated:

India’s Got Latent Season 2: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो India’s Got Latent एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। लंबे समय से फैंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे और अब एक वायरल वीडियो ने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि समय रैना के करीबी दोस्त बलराज घई ने अनजाने में शो की रिलीज डेट का हिंट दे दिया है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

फैंस के बीच बढ़ी उत्सुकता

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। शो का पहला सीजन अपने अनोखे अंदाज, बेबाक बातचीत और अनफिल्टर्ड कॉमेडी की वजह से युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ था। यही वजह है कि दूसरे सीजन को लेकर भी लोगों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद फैंस लगातार पोस्ट और कमेंट्स के जरिए शो की वापसी को लेकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

क्या सीजन 2 में लगेगा वक्त ?

हाल ही में समय रैना ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ ‘Ask Me Anything’ सेशन किया था। इस दौरान उनसे शो के दूसरे सीजन को लेकर कई सवाल पूछे गए। एक फैन ने जब रिलीज डेट के बारे में पूछा तो समय ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल वे अपने ब्रेक को एंजॉय कर रहे हैं और जल्दबाजी में काम पर लौटने का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा महीना आराम करने के बाद ही अगले सीजन की तैयारी शुरू करेंगे। समय के इस जवाब से फैंस को लगा कि शो की वापसी में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है।

बलराज की वायरल वीडियो में मिला हिंट

लेकिन इसी बीच बलराज घई की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। वीडियो में कथित तौर पर उन्होंने इशारा किया कि शो 9 मई से शुरू हो सकता है। बस फिर क्या था, इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया। कई लोग मान रहे हैं कि मेकर्स जल्द ही बड़ा ऐलान कर सकते हैं। हालांकि वायरल वीडियो की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 विवादों में घिरा था पहला सीजन

बता दें कि शो का पहला सीजन विवादों में भी रहा था। फरवरी 2025 में शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया के एक सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ था। मामला इतना बढ़ गया था कि समय रैना समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हुई थी। इसके बाद शो के पुराने एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए गए थे।

विवादों के बावजूद शो की लोकप्रियता में ज्यादा कमी नहीं आई। आज भी बड़ी संख्या में लोग ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वायरल वीडियो में किया गया दावा कितना सच साबित होता है। फिलहाल फैंस की नजरें समय रैना और शो के मेकर्स की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई हैं।

यूट्यूब वीडियो में समय ने बताया था अनुभव

सीजन 1 के कानूनी विवादों के कारण समय रैना काफी वक्त तक सोशल मीडिया से दूर थे और करीब 1 साल बाद 7 अप्रैल 2026 को एक लंबा वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था “STILL ALIVE”, जिस पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया था. इस वीडियो में समय ने अपने अनुभवों को फैंस के साथ बेहद ही हास्य अंदाज में साझा किया था. और इसी वीडियो में समय ने बताया था कि जल्द ही India’s Got Latent Season 2 आएगा.

विवादों के बावजूद शो की फैन फॉलोइंग पर खास असर नहीं पड़ा। अब दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा के बाद फैंस एक बार फिर नए एपिसोड्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।