नई सरकार बनने के बाद बढ़ी लोगों की उम्मीदें
West Bengal New CM Suvendu Adhikari oath ceremony Kolkata: कोलकाता में पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने मीडिया को संबोधित किया। शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और राज्य की नई राजनीतिक दिशा को लेकर अपनी बात रखी।
यह कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में राजनीतिक कार्यकर्ता, समर्थक और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। मौके पर मौजूद रिपोर्टर एकबाल ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान सुवेंदु अधिकारी पूरी तरह आत्मविश्वास में दिखाई दिए।


पश्चिम बंगाल को मिला नया मुख्यमंत्री। शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने विकास, रोजगार और कानून व्यवस्था को सरकार की पहली प्राथमिकता बताया।#SuvenduAdhikari #WestBengal #WestBengalCM #Politics #BreakingNews #BengalPolitics pic.twitter.com/VSi60iMMYP
— Rashtra Bharat (@RBharatdigital) May 9, 2026
शपथ समारोह के बाद मीडिया से बोले शुभेंदु अधिकारी
मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की जनता और समर्थकों का आभार जताया।
समारोह के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कोलकाता के कार्यक्रम स्थल के आसपास सुबह से ही राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिली। मीडिया कवरेज के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी और राज्य की राजनीति में इस बदलाव को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया।
अब सभी की नजर नई सरकार के अगले फैसलों और प्रशासनिक कदमों पर रहेगी।

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल