विषयसूची
ToggleVijay: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने टीवीके प्रमुख विजय ने पद संभालते ही आम लोगों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने वाली योजना की फाइल पर साइन किए। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स बनाने और राज्य को नशा मुक्त बनाने से जुड़े फैसले भी लिए गए।
चेन्नई में आज रविवार को हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह के बाद विजय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह किसी बड़े या शाही परिवार से नहीं आते हैं। उन्होंने कहा, “तमिलनाडु की जनता ने मुझे अपनाया, प्यार दिया और आज इस मुकाम तक पहुंचाया।” विजय का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विजय ने जनता से किये थे कई बड़े वादे
दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान विजय ने जनता से कई बड़े वादे किए थे। इनमें 200 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, साल में मुफ्त गैस सिलेंडर और युवाओं को आर्थिक मदद जैसे वादे शामिल थे। अब मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की शुरुआत कर दी है।
समर्थकों में जबरदस्त उत्साह
विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कझगम (TVK) ने इस बार चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिला और कई दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने में सफलता मिली। विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।