जरूर पढ़ें

तमिलनाडु में विजय की जीत के बाद आखिर क्यों चर्चा में है कार का नंबर प्लेट, जानिए वजह

तमिलनाडु में विजय की जीत के बाद आखिर क्यों चर्चा में है कार का नंबर प्लेट, जानिए वजह
तमिलनाडु में विजय की जीत के बाद आखिर क्यों चर्चा में है कार का नंबर प्लेट, जानिए वजह (Pic Credit- Screen grab @JeetuBesla)

तमिलनाडु चुनाव में विजय थलापति की जीत के बाद उनकी फिल्म GOAT का एक सीन वायरल हो गया है, जिसमें कार पर ‘TN 07 CM 2026’ लिखा दिखता है। लोग इसे उनकी जीत से जोड़कर संयोग बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से चर्चा में है।

Updated:

Vijay Viral Number Plate: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार जो हुआ, उसने सियासत के साथ-साथ सिनेमा की दुनिया को भी चर्चा में ला दिया। अभिनेता से नेता बने विजय थलापति की जीत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। लेकिन अब उनकी जीत से जुड़ा एक फिल्मी सीन सोशल मीडिया पर खास चर्चा में है।

TVK का 108 सीटों पर कब्ज़ा

इस बार के चुनाव में विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 में से 108 सीटें हासिल की हैं। इस आंकड़े ने TVK को राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बना दियाऔर अब विजय का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।

फिल्म का सीन क्यों बना चर्चा का विषय?

चुनाव नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर विजय की 2024 में आई फिल्म The Greatest of All Time यानी ‘GOAT’ का एक खास सीन तेजी से वायरल हो रहा है।

इस सीन में विजय एक कार पर बैठे नजर आते हैं, और उस कार का नंबर प्लेट है ‘TN 07 CM 2026’ अब जब 2026 में उनकी पार्टी को बड़ी जीत मिली है, तो लोग इसे महज एक फिल्मी सीन नहीं, बल्कि “संयोग” या “संकेत” के तौर पर देख रहे हैं।

2026 में सीएम बनने के संकेत

सोशल मीडिया पर इस क्लिप को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे महज इत्तेफाक मान रहे हैं, तो कुछ इसे “भविष्यवाणी” जैसा बता रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा “विजय ने अपनी फिल्म में ही बता दिया था कि 2026 में वह सीएम बनेंगे।” यह क्लिप तब भी चर्चा में आया था, जब विजय ने अपनी पार्टी लॉन्च की थी, लेकिन अब चुनाव जीत के बाद इसकी चर्चा कई गुना बढ़ गई है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।