पश्चिम बंगाल की राजनीति में फिर बढ़ा सियासी तनाव
Sujit Bose ED arrest West Bengal: कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री सुजीत बसु को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को की गई।
सुप्रीम कोर्ट का टीएमसी (TMC) को निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस एआईटीीसी (AITC) को सलाह दी है कि यदि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ एसआईआर (SIR) को लेकर उनकी कोई आपत्ति है, तो वे इस विषय पर अलग से मामला दायर करें। तृणमूल का आरोप है कि इस संशोधन का सीधा असर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी पड़ा है।

सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से संबंधित लंबित आवेदनों पर कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से रिपोर्ट मांगी जाएगी, और इन मामलों के शीघ्र निपटारे पर विचार किया जाएगा।
सुजित बोस की गिरफ्तारी और वोटर सूची विवाद पर गरमाई राजनीति
दिलीप घोष का बयान
भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल की राजनीति में सक्रिय दिलीप घोष ने बताया कि उन्हें तीन मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “पेट्रोल कम इस्तेमाल करें, सोना कम खरीदें” वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस बार-बार हमला कर रही है।
शुभेन्दु आज असम में
पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी आज असम के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए असम रवाना हुए।
सुजीत बसु की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है और टीएमसी (TMC) की अगली कानूनी रणनीति पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल