Gold Price Today: सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है और बाजार में तेजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा. इस सप्ताह की शुरुआत से ही रोजाना गोल्ड रेट में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है. बढ़ती कीमतों का असर सबसे ज्यादा शादी-ब्याह और निवेश की तैयारी कर रहे लोगों की जेब पर पड़ रहा है.
सोने का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 15 मई को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹16,227 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,896 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹12,191 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 1 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव के बाद सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली थी. लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत से ही कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. सोमवार को बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने की कीमत में 109 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 100 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी.
इसके अगले दिन मंगलवार को क्रमशः 54 और 50 रुपये की बढ़ोतरी और कल बुधवार को अब तक की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली. 24 कैरेट सोने की कीमत में 802 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 735 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं कल गुरुवार को 11 और 30 रुपये प्रति ग्राम की तेजी दर्ज हुई. और आज भी कीमत में बढ़ोतरी दिख रही है.
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 15 मई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹16,227 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,896 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹12,191 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।