Nagpur News: सावनेर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Savner Road Accident bike rider Death: सावनेर के वकील–परसोडी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सचिन दशरथ चचाने की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विषयसूची
सावनेर सड़क हादसे के बाद इलाके में बढ़ी चिंता
Savner Road Accident bike rider Death: नागपुर | सावनेर। सावनेर पुलिस थाना क्षेत्र के वकील–परसोडी मार्ग पर एक भीषण हिट-एंड-रन दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सचिन दशरथ चचाने (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम डोरली भिंगारी, तहसील कळमेश्वर, जिला नागपुर के रूप में हुई है।
कैसे हुआ हादसा
सचिन अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक MH 40 Q 6792) से वकील–परसोडी मार्ग पर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सचिन मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश तेज की
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड ने तत्काल सावनेर पुलिस स्टेशन की पुलिस निरीक्षक ऋतुजा जाधव को सूचित किया। बनसोड और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर घायल सचिन को ग्रामीण अस्पताल, सावनेर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस कार्रवाई
सावनेर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस निरीक्षक ऋतुजा जाधव के नेतृत्व में आगे की जांच जारी है।
अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

