जरूर पढ़ें

NEET UG 2026 Re-Exam: लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर, 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा

NEET UG 2026 Re-Exam: लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर, 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा
NEET UG 2026 Re-Exam: लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर, 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा

NEET UG 2026 री-एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी गई है। अब यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होगी। पेपर लीक विवाद के बाद रद्द हुई परीक्षा को लेकर लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। NTA ने छात्रों को सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने और तैयारी जारी रखने की सलाह दी है।

Updated:

NEET UG 2026 Re-Exam Date Announced: देशभर में मेडिकल की पढ़ाई का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आखिरकार NEET UG 2026 री-एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद एनटीए ने इसकी आधिकारिक घोषणा की।

22 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा

NEET UG देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसी परीक्षा के जरिए MBBS, BDS समेत कई मेडिकल कोर्स में एडमिशन मिलता है। हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर इस परीक्षा में शामिल होते हैं। इस बार भी करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा।

दरअसल, 13 मई 2026 को NTA ने NEET UG परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया था। और अब नई तारीख घोषित होने के बाद छात्रों के पास तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है।

 CBI कर रही मामले की जांच

मामले की जांच के दौरान राजस्थान से कथित गेस पेपर सामने आने के बाद विवाद और बढ़ गया था। जांच एजेंसियों को कई छात्रों के मोबाइल फोन में करीब 410 सवालों का एक PDF मिला था। दावा किया गया कि इनमें से बड़ी संख्या में सवाल असली परीक्षा में पूछे गए थे। इसके बाद मामले की जांच CBI को सौंप दी गई।

इस मामले में जांच एजेंसियों ने कई राज्यों में बड़ी कार्रवाई भी की है। राजस्थान SOG और CBI की जांच में अब तक 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि जयपुर, गुरुग्राम और नासिक से 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच में एक बड़े इंटरस्टेट नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें पेपर सॉल्वर, कोचिंग से जुड़े लोग और कुछ मेडिकल स्टूडेंट्स तक के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। CBI को जांच के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और संदिग्ध दस्तावेज भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि कथित “गेस पेपर” लाखों रुपये में बेचा गया था और इसकी पहुंच कई राज्यों तक थी।

एनटीए ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

NTA ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सिर्फ आधिकारिक नोटिस और जानकारी पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है। परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट NTA की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी की जाएगी।

साथ ही, किसी भी जानकारी या परेशानी के लिए एनटीए ने हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की है। छात्र 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा neet-ug@nta.ac.in पर भी मेल भेज सकते हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।