Rashtra Bharat Logo

WBBSE 10th Result: 86.83% छात्र पास, अभिरूप भद्रा बने टॉपर, देखिए पूरी टॉपर्स लिस्ट

WBBSE 10th Result: 86.83% छात्र पास, अभिरूप भद्रा बने टॉपर, देखिए पूरी टॉपर्स लिस्ट
WBBSE 10th Result: 86.83% छात्र पास, अभिरूप भद्रा बने टॉपर, देखिए पूरी टॉपर्स लिस्ट (सांकेतिक तस्वीर)

पश्चिम बंगाल बोर्ड ने माध्यमिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष 86.83 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। अभिरूप भद्रा ने 99.71 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में टॉप किया। करीब 9 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

WBBSE 10th Result: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने आखिरकार माध्यमिक यानी 10वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्रों और उनके परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस साल करीब 9 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी और सभी को अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार था। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित किया। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

अभिरूप भद्रा बने टॉपर

इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में कुल 86.83 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। वहीं अभिरूप भद्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.71 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर प्रियतोष मुखर्जी रहे, जिन्हें 99.43 प्रतिशत अंक मिले। तीसरे स्थान पर सौर्य जाना, अंकन कुमार जाना और मैनाक मंडल ने संयुक्त रूप से 99.29 प्रतिशत अंक हासिल किए।

पश्चिम बंगाल 10वीं टॉपर्स लिस्ट

रैंकनामप्रतिशत
1अभिरूप भद्रा99.71%
2प्रियतोष मुखर्जी99.43%
3सौर्य जाना99.29%
3अंकन कुमार जाना99.29%
3मैनाक मंडल99.29%

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • WB Madhyamik Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें

9.71 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

इस साल 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्यभर के 2,682 केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में हुई थी। कुल 9.71 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें छात्राओं की संख्या सबसे ज्यादा रही।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।