SBI PO Recruitment 2026: बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 1500 पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 1500 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में आकर्षक सैलरी और कई भत्तों का लाभ मिलेगा।
विषयसूची
SBI PO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 1500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 जून से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये जमा करने होंगे, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।
कुल 1500 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1500 पद भरे जाएंगे। इनमें सबसे अधिक 588 पद सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा ओबीसी वर्ग के लिए 390, एससी के लिए 234, एसटी के लिए 144 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 144 पद आरक्षित हैं। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।
आवश्यक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।
तीन चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
एसबीआई पीओ भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले अगस्त 2026 में ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवार सितंबर में होने वाली मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद अंतिम चरण में ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू का आयोजन अक्टूबर या नवंबर 2026 में किया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें अंग्रेजी, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
बेसिक सैलरी 48,480 रुपये प्रति माह
सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड-1 के तहत नियुक्ति मिलेगी। शुरुआती बेसिक सैलरी 48,480 रुपये प्रति माह होगी, जो अनुभव और पदोन्नति के साथ बढ़कर 85,920 रुपये तक पहुंच सकती है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधा समेत कई अन्य सरकारी लाभ भी मिलेंगे। ऐसे में यह भर्ती युवाओं के लिए शानदार करियर अवसर लेकर आई है।

